बॉलीवुड

आधी रात आनन-फानन में बेटी न्यासा को लेकर हॉस्पिटल पहुंचीं काजोल, फैंस मांगने लगे ठीक होने की दुआ

आधी रात आनन-फानन में बेटी न्यासा को लेेकर हॉस्पिटल पहुंचीं काजोल, कोरोना की दहशत, फैंस मांगने लगे ठीक होने की दुआ....  

2 min read
Mar 29, 2020
kajol, Nysa Devgan

कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus ) के बीच सभी सेलेब्स अपने घरों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन इस बीच अजय देगवन ( Ajay Devgan ) की पत्नी काजोल ( Kajol ) और बेटी न्यासा ( Nysa Devgan ) अचानक आधी रात हॉस्टिपल पहुंचीं। इसके बाद से ही उनके फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों को खांसी, जुकाम, निमोनिया और खराश हो जाती है, ऐसे ही लक्षण काजोल को अपनी बेटी में दिखे और उसके बाद काजोल उन्हें लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचीं और वहां उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। उन्हें नॉर्मल बुखार बताया जा रहा है।

कई बार रंग के कारण हो चुकी हैं ट्रोल
वैसे काजोल की बेटी न्यासा काफी ज्यादा हॉट है, लेकिन कई बार यूजर्स उन्हें रंग के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल कर चुके हैं और अजय देगवन हमेशा उनका बचाव करते नजर आते हैं। बता दें कि इस समय फिल्मी सितारे कोरोना के चलते अपने घरों में ही कैद हैं। लेकिन लगातार अपने फैंस को इस महामारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं फिर चाहे अक्षय कुमार हो या करीना कपूर।

फैंस करने लगे दुआ
बता दें कि काजोल की बेटी न्यासा को हॉस्पिटल में देखने के बाद उनके फैंस उनके ठीक होने की दुआ करने लगे। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर पहले ही कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसके चलते बॉलीवुड में दहशत का माहौल है।

Updated on:
29 Mar 2020 05:43 pm
Published on:
29 Mar 2020 05:30 pm
Also Read
View All