बॉलीवुड

Viral Video: ‘हेलीकॉप्टर ईला’ का ट्रेलर हुआ सुपरहिट, काजोल ने दिए इस अंदाज में रिएक्शन

'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल सिंगल मदर और एम्बिशस सिंगर के रोल में हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 2:09 PM IST
kajol rejected 7 movies which later become blockbuster hit full video
kajol rejected 7 movies which later become blockbuster hit full video

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की अपकमिंग मूवी 'हेलीकॉप्टर ईला' का ट्रेलर उनके जन्मदिन पर रिलीज हो चुका है और इसे यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसे काजोल के बर्थडे पर फिल्म के मेकर्स ने गिफ्ट के तौर पर रिलीज किया है। ट्रेलर यूट्यूब पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है और इसे अब तक लगभग 16 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे जबरदस्त सफलता मिल रही है। जैसे ये ट्रेलर बतौर गिफ्ट रिलीज किया गया है वैसे ही काजोल को लोगों ने भी तोहफा दे दिया है। बहरहाल, काजोल अपने ऐसे तोहफे को लेकर बेहद खुश हैं उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Both, Eela and me, thank you.

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

काजोल ने फैन्स को दी बधाई

ट्रेलर को मिली सफलता और अपने जन्मदिन पर फैन्स से मिली बधाइयों का आभार जताने के लिए काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होेंने कहा है कि "जन्मदिन की बधाइयों के लिए आपका सभी का बहुत शुक्रिया...ईला और मैं दोनों ही तहेदिल से आपका आभार जताते हैं..." इस तरह उन्होंने अपनी सारी खुशी दर्शकों से शेयर की।

ये है फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' की कहानी

फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया है। वहीं मूवी में नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर रिद्धि सेन काजोल के बेटे का रोल अदा कर रहे हैं। ट्रेलर में काजोल अपनी अधूरी पढ़ाई को पूरा करने के लिए 22 साल बाद कॉलेज जाती हैं। बता दें कि वह अपने बेटे के कॉलेज में ही एडमिशन लेती है और फिर शुरू होता है जबरदस्त धमाल। मितेश शाह द्वारा लिखित 'हेलीकॉप्टर ईला' में काजोल सिंगल मदर और एम्बिशस सिंगर के रोल में हैं। जो अपने बेटे के लिए अपने सपनों को त्याग देती हैं और वही बेटा बड़ा होकर कहता है कि उसे मां का प्यार घुटन लगने लगता है। फिल्म को उनके पति अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतीलाल गाडा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। गौरतलब है कि यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब