
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'Kalank' के चौथे दिन का Box Office कलेक्शन सामने आ चुका है। चार दिनों में फिल्म कुल 54.40 करोड़ कमाई कर पाई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए साल की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की। लेकिन दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। अब मूवी का कलेक्शन लगातार घटता नजर आ रहा है।
पहले दिन जहां फिल्म ने 21.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने लगभग 11.45 करोड़ और 11.60 करोड़ रुपए की कमाई की।
अब चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 9.75 की कमाई की। इससे इतना तो साफ है की यह मूवी दर्शकों के दिलों में घर करने में नाकामयाब रही। फिल्म ने चार दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर 54.40 करोड़ की कमाई की है।
इस फिल्म को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म को 5300 स्क्रीन्स दी गई हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, कुनाल खेमू और माधुरी दीक्षित लीड किरदार में हैं।