बॉलीवुड

पहले ही हफ्ते में फ्लॉप के कगार पर पहुंची ‘कलंक’, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे सितारें हैं।

less than 1 minute read
Apr 22, 2019
Kalank

पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' ( kalank ) रिलीज हुई है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर माहौल बना हुआ था। फिल्म के सभी पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर तक पर फिल्म ने सुर्खियां बटोरी थी। करण जौहर ( Karan Johar ) की प्रोडक्शन की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी काफी उम्मीदे थी। माना जा रहा था कि यह फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन भी धमाकेदार हुआ। फर्स्ट डे 21.60 की कमाई करते हुए यह फिल्म इस साल की बिगेस्ट ओपनर साबित हुई। हालांकि कमजोर कहानी के चलते इसका कलेक्शन तेजी से गिरता गया।

मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म से जुड़े आकड़े शेयर किए हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म ने पहले रविवार को 11.63 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस कलेक्शन के साथ पहले हफ्ते मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66.03 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त जैसे सितारें हैं।

Published on:
22 Apr 2019 12:51 pm
Also Read
View All