बॉलीवुड

KALANK: 15 करोड़ लगाकर करण ने बनवाया आलीशान सेट, देखकर पहुंच जाएंगे 1940 वें दशक में…

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण ने मुंबई में ही पुरानी दिल्ली का एक आलीशान सेट बनवाया है। इस सेट को बनाने में पूरे 15 करोड़ लगे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 1:10 PM IST
kalank
kalank

इन दिनों बॅालीवुड फिल्ममेकर करण जौहर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हर दिन फिल्म से जुड़ी खास बातें सामने आ रही हैं। हाल में फिल्म के सेट को लेकर भी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण ने मुंबई में ही पुरानी दिल्ली का एक आलीशान सेट बनवाया है। इस सेट को बनाने में पूरे 15 करोड़ लगे हैं। 1940वें दशक के सेट को काफी सुरक्षा में रखा गया है ताकि इसकी तस्वीरें लीक न हो सकें।

करण और अमृता महल नकाई ने मिलकर इस सेट पर काम किया है। उन्होंने पुराने जमाने की दिल्ली को दर्शाने की कोशिश की है जिसमें उस जमाने का मोहल्ला और एक महल बनाया है। बता दें कलंक की कहानी भारत-पाक के बटावारे से पहले की कहानी है। यही वजह है कि इस सेट को पुराने जमावे के मुताबिक बनाया गया है।

बड़ी स्टार कास्ट करेगी साथ काम:

इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा माधुरी दिक्षित, संजय दत्त , सोनाक्षी सिन्हा और अादित्य रॅाय कपूर जैसे बड़े स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ऐसा कई साल बाद होगा जब इतनी बड़ी स्टार कास्ट एक साथ काम करेगी। गौरतलब है कि पहले 'शिद्दत' जिसका नाम बदलकर 'कलंक' हो गया है, उसमें श्रीदेवी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन उनकी मौत के बाद उनका किरदार अब माधुरी अदा करेंगी।

साजिद नाडियाडवाला भी प्रोड्यूस करेंगे फिल्म:

निर्देशक करण के अलावा इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला भी प्रोड्यूस करेंगे। करण ने फिल्म को लेकर कहा, '18 अप्रेल, 2014 को '2 स्टेट्स' रिलीज हुई थी और अब 18 अप्रेल, 2018 को मैं 'कलंक' की यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म की कहानी सभी सीमाओं को पार करेगी और शब्द के वास्तविक अर्थों में ऐतिहासिक बनेगी। इस टीम के साथ आने के लिए मैं वास्तव में खुश हूं, क्योंकि यह फिल्म हम सभी के लिए खास है।'

फिल्म पर रिसर्च करने के लिए लाहौर गए थे यश:

निर्देशक यश जौहर ने इस फिल्म पर काफी रिसर्च की थी। खास बात यह थी की इस फिल्म को और करीब से जानने के लिए वह लाहौर गए थे। वह जानना चाहते थे की 40वें दशक में वहां का माहौल कैसा होता होगा। लेकिन अफसोस उस वक्त वह यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर पाए। लेकिन अब यही फिल्म उनके बेटे करण जौहर बनाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन