बॉलीवुड

‘Kalank’ ने रचा नया कीर्तिमान, संजय दत्त के कॅरियर की टॉप 3 फिल्मों में हुई शामिल

फिल्म 'कलंक' में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे

less than 1 minute read
Apr 23, 2019
kalank movie

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने कॅरियर की कई शानदार फिल्में में दी है। संजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'Kalank' ने एक नया कीर्तिमान रचा है। करण जौहर की फिल्म 'कलंक' संजय दत्त की हिट फिल्मों की सूची में से एक है। 'कलंक' तीसरी फिल्म है जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। यह फिल्म उनके जीवन में एक और मील का पत्थर साबित हुई है।

फिल्म 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी, इस फिल्म ने पहले दिन 21.72 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इसके बाद आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' आई, इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25.45 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' ने भी 21.60 करोड रुपए का कारोबार किया।

ये भी पढ़ें

आमिर खान ने आम लोगों के साथ किया हवाई सफर, लोग कह रहे है कही ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ का तो असर नहीं…

फिल्म 'कलंक' में संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बता दें कि इस फिल्म में संजय और माधुरी करीब दो दशक बाद एक साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें

Bharat Trailer के डायलॉग्स पर यूजर्स यूं बना रहे हैं जोक्स, सलमान-कैटरीना के ले रहे खूब मजे
Updated on:
23 Apr 2019 02:19 pm
Published on:
23 Apr 2019 02:16 pm
Also Read
View All