बॉलीवुड

इस एक्टर ने सलमान पर साधा निशाना, कहा- ‘वो बुढ़ऊ मुझसे क्या मुकाबला करेगा, जो खुद लुक्खों से डरा-डरा घूम रहा है’

सलमान खान (Salman Khan) को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी। धमकी भरे लेटर में कहा गया था कि 'उनकी हालत भी मूसेवाला जैसी होगी'। सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसाळकर से 'गन' रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उनके इस एप्लिकेशन को स्वीकार करते हुए उनको लायसेंस (Gun License) जारी कर दिया गया है। अब इस पर कमाल आर खान ( KRK) ने तंज कसा है। हालांकि उन्होंने बिना नाम लिए एक्टर को आड़े हाथ लिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2022, 1:42 PM IST
kamaal r khan takes an indirect dig at salman khan
kamaal r khan takes an indirect dig at salman khan

KRK ने बड़े ही शातिर तरीके से बिना नाम लिए सलमान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "वो बुढ़ऊ मुझसे क्या मुकाबला करेगा, जो एक किसी लुक्खे की धमकी से डरकर, सिक्योरिटी लेकर डरा-डरा घूम रहा है।"

KRK का ये ट्वीव खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसाळकर से 'गन' रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सलमान खान के पास अब खुद की सुरक्षा के लिए हथियार रख सकेंगे। सलमान की टीम की ओर से मुंबई कमिश्नर ऑफिस से आर्म लाइसेंस को भी कलेक्ट कर लिया गया है। हालांकि, धमकी मिलने के बाद सलमान खान और उनके पिता की सुरक्षा का बढ़ा दिया गया था। इतना ही नहीं सलमान खान भी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सजक नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने गन के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, जो एक्सेप्ट कर लिया गया है।

इसी साल मई में पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कथित तौर पर सलमान खान और उनके पिता को यह धमकी भरा खत गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से आया था। यह लेटर सलमान के गार्ड को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था। एक्टर के गार्ड रोज सुबह वॉक करने के बाद उसी जगह जाकर बैठते थे। लेटर में लिखा था कि उनका हाल भी पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तरह ही होगा। इसके बाद सलमान ने बांद्रा पुलिस स्टेशन मे इसकी FIR करवाई थी और पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामले की जांच मे जुट गई थी। घटना के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। वहीं, वह फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में पूजा हेगड़े के साथ काम करते दिखाई देंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा