बॉलीवुड

कंगना रनौत का घर बर्फ की मोटी चादर से ढका, अभिनेत्री ने शेयर किए इस खूबसूरत नजारे के फोटो

कंगना रनौत का घर बर्फ की मोटी चादर से ढका, अभिनेत्री ने शेयर किए इस खूबसूरत नजारे के फोटो

less than 1 minute read
Nov 26, 2020
कंगना रनौत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने घर की कुछ फोटो शेयर की है। जिसमें उनका घर बर्फ की चादर से पूरी तरह ढका हुआ नजर आ रहा है।दरअसल यह अभिनेत्री का मनाली स्थित घर है, इन फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "मेरे केयरटेकरो से मेरे घर की कुछ चिलिंग तस्वीरें मिली, आज सुबह मनाली में पहली बार बर्फ गिरने की एक झलक"

आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत मनाली में लॉकडाउन के दौरान लंबी छुट्टियां बिताने के बाद अपने भाई की शादी इंजॉय कर काम पर लौट चुकी है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी और तेजस की तैयारियों में काफी बिजी है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मनाली स्थित घर की फोटो शेयर की है। जहां तापमान में गिरावट होने के कारण स्नोफॉल हो रहा है। इस कारण उनका घर बर्फ की चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है। यह खूबसूरत नजारा देखकर कंगना अपने आप को रोक नहीं पाई और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर की है। क्योंकि मनाली में बर्फीला मौसम हो रहा है और इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। स्नोफॉल के बाद वहां का नजारा उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया है।

Published on:
26 Nov 2020 11:08 pm
Also Read
View All