बॉलीवुड

किसान आंदोलन: खालिस्तानियों की निंदा करवाने के लिए दिलजीत के पीछे पड़ीं Kangana Ranaut, एक्टर ने दिया जवाब

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ में रिहाना के बहाने हुई जुबानी जंग कंगना ने दिलजीत पर लगाए खालिस्तानी होने के आरोप दिलजीत ने भी एक्ट्रेस को दिया हर सवाल का जवाब
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2021, 6:48 PM IST
kangana_diljit.png

मुंबई। अमरीकी पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन ( Farmer Agitation ) के समर्थन में किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपना-अपना मत रख रहे हैं। कंगना रनौत किसान ( Kangana Ranaut ) आंदोलन की शुरूआत से इसमें खालिस्तानी तत्वों की मौजूदगी के दावे भरे पोस्ट कर रही हैं। इसके चलते उनकी दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) से भी ट्वीटर पर जुबानी जंग हो चुकी है। अब एक बार फिर दोनों आमने-सामने हो गए हैं। कंगना ने इस बार दिलजीत पर खालिस्तानी होने का आरोप लगा दिया है। साथ ही चैलेंज कर दिया कि वह खालिस्तानियों की निंदा करके दिखाएं। दिलजीत ने भी कंगना को जवाब दिया है।

'एक महीना तो कम से कम लगता है वीडियो बनाने में'

दरअसल, दोनों के बीच तब तल्ख बातचीत शुरू हुई, जब दिलजीत ने रिहाना की तारीफ करता एक गाना रिलीज कर दिया। इस पर कंगना ने ट्वीटर पर सवाल करते हुए लिखा,'इसको भी अपने 2 रुपए बनाने हैं, ये सब कबसे प्लान हो रहा है? एक महीना तो कम से कम लगता है वीडियो बनाने और घोषणा करने में और लिब्रू चाहते हैं कि हम यकीन करें कि ये सब आर्गेनिक है।' इसके बाद दोनों के बीच काफी सवाल-जवाब हुए।

'मैं माफी मांग लूंगी और तुम्हे एक सच्चा देशभक्त मान लूंगी'

दोनों की बीच जुबानी जंग इतनी उग्र हो गई कि कंगना ने दिलजीत को खालिस्तानी तक कह डाला। कंगना ने लिखा,'देश सिर्फ भारतीयों का है, खालिस्तानियों का नहीं, बोल तू खालिस्तानी नहीं है, कृपया इस आंदोलन में भाग ले रहे खालिस्तानियों की निंदा कीजिए। अगर आप ऐसा कहते हो तो मैं माफी मांग लूंगी और तुम्हे एक सच्चा देशभक्त मान लूंगी। कृपया बोलिए मैं इंतजार कर रही हूं।' इस पर दिलजीत ने जवाब दिया कि वह देश के साथ हैं। जब भी कोई गलत काम करेगा वह सरकार देखेगी। यह उनका काम है। तू या मैं थोड़ी डिसाइड करेंगे।' इसके बाद भी कंगना ने अपनी बात दोहराते हुए लिखा,'चल ठीक है, सिर्फ बोल दे तू खालिस्तानी नहीं है, क्यूं इतनी बातें घुमा रहा है? बोल दे सिम्पली.... क्यों नहीं बोल सकता? सारी चर्चा बंद हो जाएगी और मेरा संदेह भी दूर हो जाएगा। कृपया बोलिए...।' हालांकि इस ट्वीट के बाद दोनों की ओर से कई घंटों तक कोई बातचीत नहीं हुई।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा