बेटी ने दिया रिएक्शन
बीजेपी से चुनाव लड़ चुकीं सोनाली ने कहा कि उनकी बेटी ने भी शो देखा है। उनके अली गोनी के प्रति भावनाओं को लेकर बेटी को कोई समस्या नहीं है। बेटी की पसंदीदा प्रतियोगियों में उनकी मां के अलावा राखी सावंत हैं। सोनाली ने साफ किया कि अली गोनी के बातचीत के तरीके, लुक्स और कुछ भी पसंद करने को लेकर जो कहा जा रहा है, उसे लेकर बिल्कुल परेशान नहीं हैं। न ही इसमें कुछ भी गलत है। वे कहती हैं कि उन्होंने वही किया जो उन्हें ठीक लगा। इंडिया टुडे से बातचीत में सोनाली ने कहा कि अली गोनी का पसंद करना, उनकी स्ट्रेटजी का हिस्सा नहीं था। वह असल में उन्हें पसंद करती हैं। गेम के चक्कर में उन्होंने कुछ भी झूठ नहीं बोला है। जो कुछ भी टीवी पर दिखाया गया, वह रियल है।