4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rohit Shetty ने हाथों से उठा ली कार, बोले-देसी घी और घर के खाने का कमाल, वायरल हुआ वीडियो

रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) ने दोनों हाथों से उठाई कार, वीडियो किया शेयर कहा-नो प्रोटीन शेक, नो सप्लीमेंट, केवल देशी घी और घर का खाना वीडियो पर सेलेब्स ने बांधे तारीफों के पुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 23 Jan 2021, 6:50 PM IST

rohit_shetty_stunts.png

मुंबई। अपनी फिल्मों में कारों के सीन जमकर फिल्माने और कारों के शौक को लेकर मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty ) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित दोनों हाथों से कार को उठाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देख सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की है। कुछ फैंस रोहित के इस काम को लेकर हंसी उड़ा रहे हैं, तो कुछ उनके बाहुबल से प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इस फिल्मकार को भा गई थी नरेन्द्र चंचल की आवाज, पहले गाने से ही मचा दी थी बाॅलीवुड में धूम

मिमर्स को चिढ़ाया
रोहित शेट्टी ने हाथों से कार उठाने का वीडियो अपने सोशल वीडियो पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा,’कोई प्रोटीन शेक नहीं, कोई सप्लीमेंट नहीं...केवल देसी घी और घर का खाना...वैसे मेरे मिमर्स भी बता रहे थे कि टेस्ला आ रही है।’ इस वीडियो के कमेंट्स में कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। फिल्ममेकर फराह खान ने लिखा,’ तुम बच्चे जैसे हो ना, रोहित!’ सोनू सूद ने स्माली इमोजी शेयर कहा लिखा,’उड़ती का नाम गाड़ी’। अभिनेता रणवीर सिंह ने लिखा,’हाहाहाहा... एक नंबर।’ श्रेयस तलपड़े ने लिखा,’अब क्या बच्चे की जान लेगा? हाहाहाहा।’

यहां क्लिक कर देखें वीडियो

यूजर्स ने टेस्ला को लेकर किया मजाक
इस पोस्ट पर रोहित के फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। इनमें से कुछ ने रोहित की तारीफ की है, तो कुछ ने टेस्ला कार कंपनी को लेकर मजाक बनाया है। एक यूजर ने लिखा,’टेस्ला जल्द आ रही है, फिर कुछ सालों में टेस्ला उड़ेगी फिल्मों में।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’ टेस्ला विशेषरूप से रोहित शेट्टी के लिए आ रही है। टेस्ला बोलेगी,’मुझे भी उड़ना है।’

यह भी पढ़ें : जैकलीन की ऐसी जगह से फटी ड्रेस, लोगों ने कहा-मैडम, ड्रेस में छेद है, तस्वीरें हुईं वायरल

कारों को उड़ाने को लेकर उड़ता है मजाक
बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्मों में कारों को भगाने और उड़ाने के सीन आम होते हैं। इसी को लेकर लोग उनको इन दृश्यों से जोड़कर मजाक बनाते हैं। हाल ही टेस्ला कार कंपनी ने भारत में एंट्री की घोषणा की है। इसे लेकर यूजर्स ने रोहित का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि अब रोहित को एक और नई कार कंपनी मिल गई है, जिसकी कारों को वह फिल्मों उड़ता हुआ दिखाएंगे।

फिल्म ’सर्कस’ की घोषणा

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रोहित की बहुप्रतीक्षित फिल्म ’सूर्यवंशी’ पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना लाॅकडाउन के चलते नहीं आ पाई। इस मूवी के इस साल थियेटर्स में आने की उम्मीद है। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन स्टारर इस फिल्म से निर्माताओं को खासी उम्मीदें हैं। रणवीर सिंह को लेकर रोहित एक और फिल्म ’सर्कस’ की घोषणा कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन