4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Photos: जैकलीन फर्नांडिस से हुई भूल, फटी ड्रेस में शेयर कर दी क्लोजअप फोटो

जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) ने सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटोज एक्ट्रेस का टाॅप था फटा हुआ, यूजर्स ने दिलाया ध्यान कई फैंस ने पूछा सवाल-ये फैशन है या वाकई फटा हुआ है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 21 Jan 2021, 2:31 AM IST

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

मुंबई। बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत और फिट बाॅडी वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब भी वह अपने फोटोज शेयर करती हैं, लाखों फैंस लाइक और कमेंट कर एक्ट्रेस का उत्साह बढ़ाते हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने अपने कुछ क्लोजअप फोटोज पोस्ट किए हैं। इन फोटोज में फैंस का ध्यान उनकी फटी हुई ड्रेस पर गया। कई लोगों ने उन्हें इस फटी ड्रेस को लेकर सवाल पूछे हैं।

यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी के स्वेटर में सामने से सर्दी रूकने का इंतजाम नहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लिए मजे

’फैशन है या वाकई फटी हुई है?’
दरअसल, जैकलीन ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर किए। दोनों में उनका क्लोजअप फोटो है। इन फोटोज को देखकर लगता है कि वे अपने बिस्तर पर लेटी हुई हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। जैकलीन ने स्लीवलैस टाॅप पहना हुआ है। वाइट कलर के इस टाॅप पर जालीदार डिजाइन बना हुआ है। इसी डिजाइन के एक हिस्से में बड़ा छेद है। ऐसा लगता है कि शायद यह धोने या समेटने के दौरान खींच गया होगा। खैर, जब फैंस को फोटो में ये दिखाई दिया, तो उन्होंने इस पर कमेंट किए।

’मैडम, आपका टाॅप फट गया है’

कई लोगों ने कमेंट में पूछा है कि क्या वाकई एक्ट्रेस का ड्रेस फट गया है या यह कोई फैशन है। वहीं, कई यूजर्स ने एक्ट्रेस को याद दिलाया कि ड्रेस फटा हुआ है, चेंज कर लें। एक यूजर ने लिखा,’ड्रेस में छेद है।’ एक अन्य ने लिखा,’मैडम, आपका टाॅप फट गया है।’

यह भी पढ़ें :’धाकड़’ एक्टर अर्जुन रामपाल बेटे को गोदी में उठाए आए नजर, गर्लफ्रेंड पीछे-पीछे, देखें फोटोज

इस साल आएंगी 3 फिल्में
जैकलीन की इस साल आने वाली फिल्मों में से एक सलमान खान के साथ ’किक 2’ है। इस मूवी का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। पिछले साल अगस्त में नाडियाडवाला ग्रेंडसंस ने ’किक 2’ में जैकलीन की एंट्री की आधिकारिक घोषणा की थी। जैकलीन की एक और मूवी ’भूत पुलिस’ है। इसमें जैकलीन के अलावा सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, जावेद जाफरी और यामी गौतम नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने अपनी नई फिल्म ’सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन और पूजा हेगड़े को अवसर दिया है। मूल रूप से यह एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, उटी और गोवा में की जाएगी।