4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Disha Patani ने पहना ऐसा स्वेटर, सोशल मीडिया पर लोग उड़ाने लगे मजाक

दिशा पाटनी ( Disha Patani ) का डिजाइनर स्वेटर पर चर्चा का विषय लोगों ने स्वेटर देख किए तरह-तरह के कमेंट मजाक उड़ाने वालों को भी मिल गया मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 20 Jan 2021, 7:51 PM IST

Disha Patani

Disha Patani

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ( Disha Patani ) कोई फैशन फ्लाॅन्ट करे और लोगों का ध्यान ना जाए, ऐसा कम ही होता है। दिशा चाहे बिकिनी पहनें या कोई न्यू माॅडर्न ड्रेस, उनके प्रशंसकों के लिए गिफ्ट की तरह होता है। हाल ही दिशा ने एक न्यू स्टाइल का स्वेटर पहना है। इसे देखकर लोगों ने अपने तरीके से मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस स्वेटर की चर्चा ऐसे हो रही है, जैसे किसी नई मूवी को लेकर फैंस करते हैं।

यह भी पढ़ें :’धाकड़’ एक्टर अर्जुन रामपाल बेटे को गोदी में उठाए आए नजर, गर्लफ्रेंड पीछे-पीछे, देखें फोटोज

ड्रेस सेंस पर बोले फैंस
दरअसल, दिशा पाटनी ने कुछ इस तरह का स्वेटर पहना है कि वह केवल कंधे और बाहों को कवर करता दिखाई दिया। इसके साथ दिशा ने स्लीवलैस वाइट क्राॅप टाॅप और ब्लैक ट्राउजर पहना है। फैशन दीवानों के लिए दिशा की यह ड्रेस बेहद कूल है। वे एक्ट्रेस के हर बार नया ट्राई करने की हाॅबी की प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको दिशा का यह ड्रेसअप बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसके चलते उनका मजाक भी बनाया जा रहा है।

’लगता है सर्दियां चली गई हैं’
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, लगता है सर्दियां चली गई हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’ जब स्वेटर पर 80 प्रतिशत आफ हो।’ एक ने कहा,’दुकानदार ने अच्छा-खासा डिस्काउंट देने के बाद कहा कि इतने पैसे में इतना ही मिलेगा।’ दूसरे ने लिखा,’जब स्वेटर पुरान हो जाए, तो कट करके उसे नया बनाएं।’

यह भी पढ़ें : अदनान सामी ने 230 से 75 किलो किया अपना वजन, बताया क्यों बढ़ा और फिर कैसे किया कम

सलमान के साथ ’राधे’ में आएंगी नजर
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म ’राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगी। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस मूवी के अन्य कलाकारों में जैकी श्राॅफ, जरीना वहाब और रणदीप हुड्डा भी शामिल हैं। हाल ही सलमान ने इसके रिलीज को लेकर घोषणा की है। उनके ऐलान के मुताबिक ’राधे’ को इसी साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सलमान ने यह फैसला सिनेमाघर मालिकों की गुजारिश पर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन