Kangana Ranaut and Hrithik Roshan Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए 10 साल पहले कुछ कुछ बुरी यादों को शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
Kangana Ranaut and Hrithik Roshan Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हाल ही में मसाबा गुप्ता पर राम मंदिर में ड्रेस को लेकर एक बयान दिया और चर्चा में आ गईं। कंगना आये दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर '2016' ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में कंगना पीछे कैसे रह सकती हैं, तो उन्होंने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए साल 2016 की अपनी पुरानी यादों को सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
कंगना रनौत ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए 10 साल पहले के उस दौर को याद किया है, जब वो एक्टर ऋतिक रोशन के साथ कानूनी नोटिस की लड़ाई लड़ रहीं थीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने साल 2016 की पुरानी यादों को शेयर किया है। एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी जिंदगी के लिए वो साल सबसे बुरा साल रहा है, इसी साल में वो मीडिया ट्रायल का भी हिस्सा रहीं थीं।
पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'अचानक सबको 2016 की याद क्यों आ रही है? मेरे करियर की रफ्तार तो बस शुरू से आखिर तक बढ़ती ही रही। 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन फिर जनवरी 2016 में मेरे एक सहकर्मी ने मुझे वह विवादित कानूनी नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया और उसे दो हिस्सों में बांट दिया।'
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'कामयाबी जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। लोग अलग-अलग गुटों में बंट गए और कई कानूनी लड़ाइयां शुरू हो गईं। दस साल पहले अगर मुझे पता होता कि 2026 में मैं हर खाने में कार्बोहाइड्रेट खा रही हूंगी, खूब हंस रही हूंगी और 2016 के सारे ड्रामे का कुछ भी मतलब नहीं रह जाएगा, तो सच में मैं तब इतनी दुखी नहीं होती। शुक्र है कि 2016 नहीं, हम 2026 में हैं।'
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में ही कंगना ने अपने और ऋतिक रोशन के रिश्ते का सच दुनिया के सामने उजागर किया था और बताया था कि कैसे ऋतिक ने उनको धोखा दिया था। उन्होंने ऋतिक को पागल भी कहा था, जिसके बाद 'वॉर 2' एक्टर ऋतिक ने कंगना को लीगल नोटिस भेजा और माफी मांगने के लिए कहा था। इसके बाद भी मामला थमा नहीं और एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन और राकेश रोशन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।