बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने मुंबई पुलिस के समन का दिया जवाब, कहा- अभी भाई की शादी में बिजी हूं नहीं आ पाऊंगी

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दोबारा समन भेजे थे और उन्हें 10 नवंबर तक पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया था।

2 min read
Nov 10, 2020
Kangana Ranaut and Rangoli Chandel

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का विवादों से पुराना नाता रहा है। बॉलीवुड से लेकर महाराष्ट्र सरकार तक से उन्होंने पंगा लिया हुआ है। कंगना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो ना सिर्फ बेबाकी से बोलती हैं बल्कि कई बार निडरता से उसका प्रमाण भी रखती हैं। अपने इसी बेबाक अंदाज के कारण कंगना मुसीबत में भी फंसी हुई हैं। उनके कुछ ट्वीट्स के चलते उनपर राजद्रोह का आरोप लगा है। हाल ही में कंगना को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने दोबारा समन भेजे थे और उन्हें 10 नवंबर तक पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया था। लेकिन कंगना और उनकी बहन रंगोली (Rangoli Chandel) ने एक बार फिर भाई की शादी का हवाला देकर अभी इसे टाल दिया है।

कंगना के भाई की शादी 10 नवंबर को है और उसी दिन उन्हें पेश होने के कोर्ट ने आदेश दिए थे। लेकिन एक्ट्रेस ने भाई के शादी को कारण बताते हुए अभी इससे इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने कहा है कि वो अभी 10 तारीख तक पेश नहीं हो सकती हैं क्योंकि उनके भाई की शादी है। बता दें कि कंगना और रंगोली पर आरोप है कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई को लेकर भड़काऊं बयान दिया है और छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना पर कई एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें उनपर ट्वीट और इंटरव्यू के जरिए साम्प्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। इसके अलावा कंगना पर किसान के विरोध में ट्वीट करने का भी आरोप है।

गौरतलब हो कि कंगना और उनकी बहन रंगोली को सबसे पहले 21 अक्टूबर को नोटिस भेजा गया था। तभी से कंगना की लीगल टीम की तरफ से उनके पेश ना होने का कारण भाई की शादी को लेकर उनका बिजी होना बताया जा रहा है। कंगना के एक भाई की शादी पहले ही हो चुकी है। अब 10 नवंबर को दूसरे भाई की शादी होनी है। कंगना ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर बताया था कि लंबे समय बाद उनके घर में भव्य तरीके से कोई फंक्शन हो रहा है।

Published on:
10 Nov 2020 07:21 pm
Also Read
View All
‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, बनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, अब आमिर की ‘दंगल’ से सिर्फ इतने करोड़ पीछे

अमेरिका में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की मची धूम, 20 मिनट की क्लिप ने उड़ाया गर्दा, रिलीज से पहले ही ऑस्कर की भविष्यवाणी

नाबालिगों के शराब पीने की लत पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- बिना ID वेरिफिकेशन के ही मिलती है ड्रिंक

‘लोग मुझे गरीब समझेंगे’ इस फेमस एक्टर को नहीं करना था काम, रिजेक्ट होने के लिए भेजी थी अपनी खराब तस्वीरें

थिएटर में फिसड्डी लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हुई थ्रिलर से भरी ये फिल्म, ‘तू या मैं’ देख लोगों ने पकड़ा माथा!