
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' की सक्सेस पार्टी रखी। इस दौरान कंगना से मीडिया की काफी बातचीत हुई। उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए गए। कंगना के साथ सक्सेस पार्टी में उनकी को-स्टार अंकिता लोखंडे भी मोजूद रहीं। इस दौरान कंगना ने आलिया भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारे में ऐसी बात कहीं जिसे सुनकर आलिया को बूरा लग सकता है।
कुछ वक्त पहले कंगना ने मीडिया के सामने आलिया को करण जौहर की कठपुतली कहा था। वहीं अब उन्होंने उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को निशाना बनाया है। उन्होंने रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी सदस्यों पर कटाक्ष किया जो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यों बोले? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया।' इसके बाद कंगना ने कहा, ऐसा नहीं चलता है, हमें जिम्मेदार होना पड़ेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर कपूर किसी को कह रहे थे कि मेरे घर में तो बिजली पानी आता है, हमें क्या पॉलिटिक्स से?'
इसके बाद कंगना गुस्से से कहती हैं, 'देश और देशवासियों की वजह से आपके घर में पैसा आता है, जिसकी वजह से आप मर्सिडीज में बैठे हैं। आप इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं?' वहीं रणबीर ने कहा था, 'हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें? ये गैर जिम्मेदाराना है।' बता दें कि कंगना ने ऐसी कई और बातें मीडिया के सामने कही।