कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का वीडियो हो रहा है वायरल रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के लिए नया घर डिजाइन कर रही हैं Kangana Ranaut
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान कंगना रनौत की बहन रंगोली (Rangoli’s new home)नें अपने नए घर का गृहप्रवेश काफी साधारण तरीके से किया था। अब वो अपने पति के साथ कुछ ही दिन पहले नए घर में शिफ्ट हो चुकी है। जिससे अधुरे कामों को पूरा किया जा सके। उनके घर के डिजाइन का काम कंगना (Kangana Ranaut Design New Home) पर सौपा गया था कंगना ने अपनी पसंदानुसार एस घर को डिजाइन करवाया है।
इसके साथ ही एक्ट्रेस कंगना ने इस नए घर में प्रवेश करने से पहले अपने भांजे पृथ्वी का स्वागत किया। रंगोली ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि कैसे पृथ्वी की मौसी ने पारंपरिक अंदाज़ में घर में पृथ्वी का स्वागत किया।
घर में आने से पहले कंगना ने पृथ्वी की आरती उतारी। पृथ्वी अपनी नानी के साथ अपना गृह प्रवेश करते नज़र आए। कुछ समय पहले रंगोली ने एक वीडियो शेयर किया था जहां कंगना उनका घर सजाती दिख रही थीं और अब समझ आया कि ये सारी तैयारी हो रही थी नन्हें पृथ्वी के गृह प्रवेश के लिए।