बॉलीवुड

कभी ‘लड़ाकू मुर्गी’ तो कभी बताया शर्मनाक, श्वेता-अमिताभ को भी घसीट चुकीं एक्ट्रेस, अब फिर कंगना रनौत ने जया बच्चन पर बोला हमला

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan: कंगना रनौत ने हाल ही में जया बच्चन के बर्ताव को लेकर एक बार फिर तंज कसा है। इससे पहले भी कई बार कंगना जया के बयानों को लेकर उन पर हमला बोल चुकी हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Oct 07, 2026
Kangana Ranaut On Jaya Bachchan
जया बच्चन-कंगना रनौत (फोटो सोर्स- Twitter/ANI)

Kangana Ranaut On Jaya Bachchan:कंगना रनौत और जया बच्चन के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान जया बच्चन का एक वायरल वीडियो है। वीडियो में जया एक न्यूज चैनल से बात करने से इनकार करती और माइक को पीछे करती नजर आईं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने जया पर तंज कसा और उनके विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाया। इसके बाद एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियों के बीच पुरानी बयानबाजी चर्चा में आ गई है।

कंगना रनौत का ताजा पोस्ट

जया बच्चन के वायरल वीडियो पर कंगना का तंज

इंडिया ब्लॉक ने मंगलवार को SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला था। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी इस मार्च में शामिल हुई थीं। इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

कंगना रनौत का पुराना पोस्ट

वीडियो में जया एक न्यूज चैनल के माइक को पीछे करती दिखाई दीं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जब कोई पूरी दुनिया के सामने अपनी बात रखने के लिए धरने पर बैठता है, लेकिन उससे पूछा जाए कि वह कहना क्या चाहता है तो जवाब हो- ‘नहीं बताऊंगी।’ कंगना ने इसी अंदाज में जया पर तंज कसा।

सेल्फी लेने वाले शख्स से विवाद पर भी साधा था निशाना

कंगना इससे पहले भी जया बच्चन के सार्वजनिक व्यवहार को लेकर टिप्पणी कर चुकी हैं। साल 2025 में दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर जया का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई दिया और जया उसे पीछे करती नजर आई थीं।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने जया को ‘बिगड़ी हुई’ और ‘प्रिविलेज्ड’ महिला बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग उनके नखरे इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। कंगना ने जया के समाजवादी पार्टी की टोपी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उन्हें ‘लड़ाकू मुर्गी’ तक कहा था।

'थाली में छेद' वाले बयान पर आमने-सामने आई थीं दोनों

कंगना और जया का सबसे चर्चित विवाद साल 2020 में सामने आया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स और नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज थी। इसी दौरान कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘गटर’ बताया था। जया बच्चन ने राज्यसभा में बिना कंगना का नाम लिए कहा था कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया ने बॉलीवुड के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों को गलत बताया था।

इसके जवाब में कंगना ने सोशल मीडिया पर जया के परिवार का जिक्र करते हुए उनसे सवाल किया था कि अगर उनकी बेटी श्वेता या बेटे अभिषेक को इंडस्ट्री में ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता तो क्या वह तब भी यही बात कहतीं। इस बयान के बाद दोनों के बीच विवाद और तेज हो गया था।

अमिताभ बच्चन ने की थी कंगना की तारीफ

दिलचस्प बात यह है कि जया बच्चन से विवाद के बावजूद अमिताभ बच्चन का रवैया कंगना के प्रति हमेशा सकारात्मक रहा है। कंगना ने खुद बताया था कि ‘क्वीन’ में उनका अभिनय देखने के बाद अमिताभ ने उन्हें पत्र भेजा था।

इसके बाद ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में कंगना के अभिनय से प्रभावित होकर उन्होंने दोबारा उन्हें पत्र और फूल भेजे थे। कंगना के मुताबिक, अमिताभ के पत्र में उनके अभिनय की तारीफ की गई थी। 2019 में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के दौरान भी अमिताभ ने कंगना को शानदार और चर्चित कलाकार बताया था।

इस तरह जया बच्चन और कंगना रनौत के बीच वर्षों से चली आ रही बयानबाजी का सिलसिला एक बार फिर नए वीडियो के बहाने सुर्खियों में है। हालांकि, दोनों की राजनीतिक और सार्वजनिक भूमिकाएं अलग हैं, लेकिन एक-दूसरे पर की गई टिप्पणियों के कारण उनका पुराना विवाद लगातार चर्चा में बना रहता है।

Updated on:
07 Oct 2026 01:06 pm
Published on:
07 Oct 2026 01:06 pm
Also Read
View All
विद्या बालन निभा रहीं मशहूर गायिका उषा उत्थुप का किरदार? 17 साल बाद साथ आ रहे आर बाल्की ने बताया सच

सलमान खान को देखने उमड़े हजारों फैंस, दुबई इवेंट में भीड़ को काबू करना हुआ मुश्किल, नीली शर्ट और सूट में दिखा दबंग स्वैग

सुप्रीम कोर्ट में दर्द छलकने के बाद राजपाल यादव ने बाहर आकर दिया पहला बयान, बोले- 100 फिल्में करता हूं तो लोन क्यों लूंगा

विजय सलगांवकर की जीत के पीछे कौन? ‘दृश्यम 3’ के तीन छुपे हीरो, जिनके बिना अधूरा है विजय का प्लान

क्लाइमैक्स बदले जाने की रिपोर्ट्स के बीच सलमान की ‘मातृभूमि’ पर आया अपडेट, सेंसर बोर्ड के पास जल्द जाएगी फिल्म