बॉलीवुड

Emergency Controversy: कंगना रनौत की जान खतरे में, मिली मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने पुलिस से मांगी मदद

Emergency Controversy: 'इमरजेंसी' को लेकर कंगना रनौत एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी मिली है।

less than 1 minute read
Aug 27, 2024
कंगना रनौत

Emergency Controversy: एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' खूब सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कंगना पर आरोप लगा है कि उन्होंने 'इमरजेंसी' फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया है और इसमें उनकी गलत इमेज दिखाई जा रही है। दिन-ब-दिन यह विवाद बढ़ता ही चला जा रहा है। अब इस मामले को लेकर एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं।

कंगना रनौत ने मांगी मदद

मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पंजाबी शख्स कंगना को धमकी देता है। इसमें बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान भी नजर आ रहे हैं। कंगना ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है, साथ ही मुंबई पुलिस से मदद भी मांगी है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुंबई पुलिस प्लीज इस पर ध्यान दें।'

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत करोड़ों रुपए की हैं मालिकन, फिर भी कर्ज में हैं डूबी, नामांकन के बाद आंकड़े आए सामने

कब रिलीज होगी फिल्म 'इमरजेंसी'?

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज की बात करें तो यह सिनेमाघरों में इस साल 6 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नय्यर और दिवंगत सतीश कौशिक हैं। इसकी कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर आधारित है। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।

Published on:
27 Aug 2024 08:48 am
Also Read
View All

अगली खबर