बॉलीवुड

कंगना रनौत ने वीरदास को वाइल्ड किसिंग पर दिया जवाब, बोलीं- मैंने ऋतिक के बाद इसकी भी इज्जत लूट ली

Kangana Ranaut: कंगना और वीरदास का ये किसिंग सीन पर फिल्म की रिलीज के समय भी बातें हुई थीं। अब फिर ये चर्चा में है।

less than 1 minute read
Jul 24, 2023

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वीरदास के साथ उनके किसिंग सीन पर आई रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है। किसिंग सीन के दौरान होठों से खून निकल आने के दावों सं संबधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ऋतिक रोशन को भी घसीट लिया है, जिनके साथ उनके रिश्ते काफी खराब हैं।

फिल्म 'रिवाल्वर रानी' में था किसिंग सीन
कंगना रनौत और वीरदास ने 2014 में आई फिल्‍म 'रिवॉल्‍वर रानी' में एक किस सीन किया था। फिल्‍म के एक सीन में कंगना जब जेल ले जा रही होती हैं तो वीर दास को कमरे में ले जाकर किस करती हैं। इस सीन के लिए कहा जा रहा है कि कंगना इतना पैशेनेट हो गई थीं कि किस करते हुए उनके होठों से खून बहने लगा था।


कंगना ने इस सीन से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट करते हुए एक इंस्टा पर लिखा है, ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीरदास की इज्जत लूट ली। कंगना ने इसमें हंसने वाली इमोजी भी इस्तेमाल की हैं। ऋतिक रोशन पर कंगना ने कुछ साल पहले रिलेशनशिप में धोखा देने जैसे कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद से वो कई बार ऋतिक पर हमलावर रही हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को महिला ने सबके सामने रसीद किया थप्पड़, सिनेमा हॉल में थे अभिषेक

Updated on:
24 Jul 2023 12:43 pm
Published on:
24 Jul 2023 08:40 am
Also Read
View All