बॉलीवुड

छोटे बच्चों के साथ ऐसी दरिंदगी…कंगना रनौत ने अमेरिका पर क्यों साधा निशाना? बोलीं- ये शर्मनाक है

Kangana Ranaut On Epstein Files: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एपस्टीन फाइल्स को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने फाइल्स को इंसानियत के लिए शर्मनाक बताया है।

2 min read
Feb 04, 2026
Kangana Ranaut On Epstein Files (सोर्स- IANS Live)

Kangana Ranaut On Epstein Files: दुनिया भर में सनसनी मचाने वाले ‘एपस्टीन फाइल्स’ एक बार फिर चर्चा में हैं। अमेरिका में सार्वजनिक किए गए इन दस्तावेजों ने न सिर्फ एक कुख्यात नेटवर्क की परतें खोली हैं, बल्कि ताकत, शोहरत और अपराध के उस अंधेरे गठजोड़ को भी उजागर किया है, जिसे देखकर आम लोग सिहर उठे हैं। इन्हीं खुलासों ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को भी गहरे तौर पर प्रभावित किया है। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद डरावना बताते हुए मानवता के भविष्य पर चिंता जताई है।

कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया (Kangana Ranaut On Epstein Files)

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि इन दस्तावेजों में दर्ज बातें किसी सामान्य अपराध की तरह नहीं, बल्कि किसी विकृत और अमानवीय सोच का नतीजा लगती हैं। उनके मुताबिक, जिन लोगों को समाज आदर्श मानता है, जिनकी कला, राजनीति या लोकप्रियता के कारण पूजा की जाती है, उन्हीं पर ऐसे गंभीर आरोप सामने आना दिल दहला देने वाला है। कंगना ने कहा कि मासूम महिलाओं और बच्चों के साथ हुई कथित हिंसा ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है।

क्या है ‘एपस्टीन फाइल्स’? (What Are Epstein Files)

दरअसल, ‘एपस्टीन फाइल्स’ को जस्टिस ऑफ यूनाटेड स्टेट्स ने शेयर किया है जिसमें हजारों पन्नों के ईमेल, उड़ानों का ब्योरा, निजी नोट्स और जांच से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इनसे यह संकेत मिलता है कि कुख्यात फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन का नेटवर्क काफी बड़ा और प्रभावशाली था। हालांकि, जांच एजेंसियों का कहना है कि इन कागजों में मौजूद हर दावा अंतिम सत्य नहीं माना जा सकता, क्योंकि कुछ आरोप अपुष्ट या अतिरंजित भी हो सकते हैं। बावजूद इसके, इन खुलासों ने दुनिया भर में एक नई बहस छेड़ दी है।

कंगना रनौत ने मामले पर दी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत ने इस पूरे मामले को सिर्फ अपराध की कहानी मानने से इनकार करते हुए इसे सांस्कृतिक और नैतिक पतन से जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि ये सब किसी छिपे हुए पंथ या शैतानी मानसिकता की तरह लगता है, जहां सत्ता और रसूख के दम पर हर हद पार कर दी जाती है। कंगना ने ये भी सवाल उठाया कि जब समाज के सबसे प्रभावशाली चेहरे ही ऐसे आरोपों में घिरे हों, तो आम लोग किस पर भरोसा करें।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का जिक्र किया। कंगना के अनुसार, हमारे धर्मग्रंथों में सदियों से देव और दानव, अच्छाई और बुराई के संघर्ष की कहानियां कही जाती रही हैं, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से आत्ममंथन करने की अपील की कि वे किस मूल्यों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ ऐसी दरिंदगी होना काफी शर्मनाक है।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना हाल ही में राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधीलका किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली थी। लेकिन इस वक्त कंगना फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के कारण चर्चा में हैं।

Published on:
04 Feb 2026 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर