बॉलीवुड

भारी सुरक्षा के बीच Kangana Ranaut पहुंचीं मुंबई, तस्वीरें हुईं वायरल

कंगना रनौत लंबे वक्त के बाद लौटीं मुंबई भारी सुरक्षा के बीच निकलीं एयरपोर्ट से
2 min read
• •
Dec 28, 2020
kangana_ranaut_mumbai_airport.jpg
Kangana Ranaut mumbai airport

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन अपने ट्वीट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह काफी वक्त से मनाली में अपने घर पर थीं और अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं। लेकिन अब लंबे वक्त के बाद कंगना वापस मुंबई लौट आई हैं। कंगना को मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल और भतीजे पृथ्वीरारज के साथ देख गया था।

कंगना ने जब एयरपोर्ट से एग्जिट लिया तो उनके चारों तरफ भारी सुरक्षा थी। एयरपोर्ट से निकलते हुए कंगना के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कंगना टशन के साथ एयरपोर्ट से निकलती दिख रही हैं। इस दौरान कंगना ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही ब्लैक कोट और बूट्स पहने हुए थे। कंगना को कुछ वक्त पहले केंद्र सरकार की तरफ से Y+ सिक्योरिटी दी है। इससे पहले वह शिवसेना के साथ हुए विवाद के चलते 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। शिवसेना ने मुंबई स्थित उनके ऑफिस पर अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बुलडोजर चलवा दिया था। उसके बाद कंगना 14 सितंबर को वापस मनाली आ गई थीं।

बता दें कि हमेशा अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरने वालीं कंगना ने हाल ही में एक कविता लिखी थी। इस कविता में उन्होंने कहा कि उनकी राख को गंगा में मत बहाना। उन्हें सागर की गहराईयों से डर लगता है। कंगना की कविता कुछ इस प्रकार थी- "मेरी राख को गंगा में मत बहाना हर नदी सागर में जाकर मिलती है मुझे सागर की गहराइयों से डर लगता है मैं आसमान को छूना चाहती हूं मेरी राख को इन पहाड़ों पे बिखेर देना जब सूरज उगे तो मैं उसे छू सकूं जब मैं तनहा हूं तो चांद से बातें करूं मेरी राख को उस क्षितिज पे छोड़ देना।"

Published on:
28 Dec 2020 02:03 pm
Also Read
View All
The Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान