बॉलीवुड

Kangana Ranaut से रिपोर्टर ने पूछा दीपिका पर ऐसा सवाल, भड़क गईं एक्ट्रेस बोलीं- निकालो इसे

जब रिपोर्टर ने कंगना रनौत से दीपिका पादुकोण को लेकर एक सवाल पूछ लिया इस पर कंगना रनौत भड़क जाती हैं और रिपोर्टर को कह देती है मैं इस पर कोई जवाब नहीं दे सकती। चलिए जानते हैं ऐसा क्या पूछा था रिपोर्टर ने।

2 min read
Kangana Ranaut’s blasting answer on Deepika Padukone’s controversy
Kangana Ranaut’s blasting answer on Deepika Padukone’s controversy

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक़ अंदाज़ से अक्सर सुर्ख़ीयों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने नए रियल्टी शो ‘लॉक अप’ को लेकर सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। वो अपने शो के प्रमोशन के लिए ईवेंट्स में जाया कर रही हैं। इसी दौरान जब वो मीडिया से बातचीत कर रही थी तो एक रिपोर्टर ने उनसे ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक सवाल पूछ लिया। लेकिन यह बात कंगना रनौत को पसंद नहीं आयी जिस पर कंगना रनौत नाराज़ होकर कहती है कि मैं इसका कोई भी जवाब नहीं दे सकती। चलिए जानते हैं कंगना ने क्या कहा।

दीपिका पादुकोन अपनी फ़िल्म ‘गहराइयां’ के प्रमोशन के लिए एक बोल्ड सा ड्रेस ऑरेंज रंग का ड्रेस पहना था। जिसे लेकर उसे सोशल मीडिया पर उसी दिन से ट्रोल किया जा रहा हैं। इस पूरे मामले को लेकर रिपोर्टर ने कन्नौज से प्रक्रिया मांगी तो एक्ट्रेस ने कहा कि - दीपिका ख़ुद को डिफेंड कर सकती है उनके पास प्लैटफ़ॉर्म और प्रिवलेज दोनो हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह वीडियो वायरल हो रहा हैं।

जब रिपोर्टर ने उनसे दीपिका पादुकोन के बारे में यह सवाल पूछा तो कंगना रनौत बिलकुल भड़क गई थी। उनके बोलने के अंदाज़ से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि कंगना रनौत काफ़ी ग़ुस्से में दिख रही थी। जब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो फ़ैन्स जम कर रिएक्शन दे रहे हैं।

रिपोर्टर ने जब कंगना रनौत से दीपिका की ड्रेस को लेकर सवाल पूछे थे तो कंगना ने जवाब यह दिया था कि- मैं यहां उन्हें या किसी और को डिफेंड करने नहीं आयी हूं। मैं ख़ुद को डिफेंड नहीं कर सकती तो मैं उन्हें कैसे डिफेंड करूंगी। दीपिका ख़ुद को डिफेंड कर सकती है उनके पास प्लैटफ़ॉर्म और प्रिवलेज दोनो हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने रिपोर्टर की क्लास लगाते हुए कहा कि- यहां मैं अपने शो को प्रमोट कर रही हूं और आपको उनकी फ़िल्म का नाम कैसे रख रहे हैं। आप एक फ़िल्म का नाम ले रहे हैं जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली हैं। ज़ाहिर है आपको उस फ़िल्म के पीआर ने भेजा होगा। फिर कंगना ग़ुस्से में आकर बोलती है ‘अरे यार अब इतने भी तो हम नादान नहीं है न ‘इसे बाहर रखो’

Published on:
05 Feb 2022 12:52 pm