बॉलीवुड

लॉकडाउन की बीच Rangoli Chandel ने किया गृह प्रवेश, Kangana Ranaut ने बहन को सजाया दुल्हन की तरह

रंगोली चंडेल(Rangoli Chandel ) लॉकडाउन के बीच हुई अपने नए घर में शिफ्ट सोशलमीडिया पर शेयर की तस्वीरें
3 min read
 Rangoli enters home amidst lockdown
Rangoli enters home amidst lockdown

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट (Kangana Ranaut)की बहन रंगोली चंदेल(Rangoli Chandel) के बारे में बात करें, तो वो सोशल मीडिया पर हमेशा बेबाकी बयानों के चलते ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इन दिनों वो एक तस्वीर को लेकर काफी चर्चा बटोर रही है। हाल ही में लॉकडाउन के बीच उन्होनें उन्होंने अपने नए घर में प्रवेश किया है जिसकी खूबसूरत तस्वीरें अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

रंगोली अपने नए घर में अपनी बहन कंगना (Sister Kangana Ranaut) के साथ पूजा कर रही है जिसमें वो पैठानी साड़ी पहने नज़र आ रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है।

दरअसल, रंगोली अपने नए घर में बिना किसी तैयारी के कदम रखने जा रही थीं लेकिन कंगना ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया और अपनी बहन पर प्यार बरसाते हुए उन्हें एक नई दुलहन की तरह सजाया। इसके बाद ही उन्होंने अपने घर में गृह प्रवेश किया।

रंगोली ने इस मौके की तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा है कि –‘मैं सोचती हूं कि जिनके पास इतनी प्यारी छोटी बहनें नहीं होती हैं वो अपना काम कैसे करते होंगे’।

रंगोली ने इसके अलावा एक और इमोशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - इस लॉकडाउन में हमें अपने घर जाना मुश्किल हो रहा था। चूंकि हम ग्रीन ज़ोन में हैं इसलिए मैंने और अजय ने फैसला किया कि हम उसी घर में रहते हैं जिससे कि सारा काम पूरा किया जा सके। हम अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे थे। हमने नए घर पर जाने से पहले सिर्फ एक साधारण सी पूजा रखी है। पार्टी कैंसिल कर दी।

यहां तक कि मै एक साधारण कपड़े को साथ पूजा करने जा रही थी लेकिन कंगना ने मुझे अपने घर के कपड़ों में शिफ्ट होते देखा तो उसने कहा कि ये तुम्हारे लिए सबसे खास दिन है और ऐसे कैसे शिफ्ट होगी। उसने तुरंत मेरी साड़ी निकाली,और मुझे मेरे शादी की ज्वेलरी पहनाई। इसके बाद उसने भी मेरी करवा चौथ की साड़ी पहनी, और बाग से फूल तोड़ कर हमारी हेयरस्टाईलिंग की। तब जाकर हमने अपने खास दिन की पूजा की। पूजा के दौरान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से पूजा में सिर्फ घर के लोग शामिल हुए।

Published on:
20 May 2020 11:26 am