बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली को किया याद, जानिए क्या कहा

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर फिर कसा तंज ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली को बताया भला इंसान
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 1:34 PM IST
kangana_ranaut.jpg
Kangana Ranaut Tweet

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल कारणों से चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। अब कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली को लेकर कुछ ऐसा कहा कि हर तरफ उसी की चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज

दरअसल, कंगना का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार के हाथों उन्हें जो जिल्लत, बदनामी और शोषण का सामना करना पड़ा है। उसके आगे उन्हें आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग भले इंसान लगने लगे हैं। कंगना ने यह ट्वीट मुंबई की मेयर किशोरी पेंढणेकर के बयान के बाद किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के लिए 'नटी' और 'दो टेक की' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पिछले कुछ महीनों में मैंने महाराष्ट्र सरकार के हाथों इतने लीगल केस, गालियां, बेइज्जती, बदनामी झेली है कि बॉलीवुड माफिया और आदित्य पंचोली और ऋतिक रोशन जैसे लोग भले इंसान लगने लगे हैं। मैं सोचती हूं कि मेरे बारे में ऐसा क्या है जो लोगों को इतना परेशान करता है। कंगना के इस ट्वीट पर बहुत सारे लोगों ने उनका समर्थन किया है। ओंकार चौधरी नाम के यूजर ने लिखा, 'एक अकेली नारी... दाऊद सरकार पर भारी।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'वे सभी लोग चिड़ गए हैं क्योंकि उन्होंने आपको चुप कराने के लिए पूरी कोशिश की। वो हैरान रह गए हैं कि एक अकेली लड़की इतने सारे लोगों के खिलाफ है और अभी भी जी रही है और कामयाब हो रही है।'

बता दें कि शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया था। जिसके बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेंढणेकर ने अपनी बात रखते हुए कहा था, "एक नटी, जो हिमाचल में रहती है। वो आके हमारी मुंबई को पीओके बोलती है। उसके बाद उसके खिलाफ कंप्लेंट आती है। जो लोग, दो टके के लोग कोर्ट को भी राजकीय अखाड़ा बनाना चाहते हैं। वो गलत है। जैसा उन्होंने काम किया। उसके बाद आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया में उसको कितना ट्रोल किया है। हम कोर्ट की अवमानना नहीं करेंगे। कोर्ट के जजमेंट की हम स्टडी करेंगे।"

दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस पर BMC द्वारा की गई कार्रवाई को गलत ठहराया। साथ ही बीएमसी के अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए नोटिस को भी खारिज कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन