बॉलीवुड

किसान आंदोलन के बाद हैदराबाद चुनाव पर बोलीं कंगना- भाजपा अपने आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है

अपने ट्वीट से बवाल मचाने के बाद कंगना का एक और ट्वीट भाजपा की बढ़त देख कांग्रेस पर साधा निशाना

2 min read
Dec 04, 2020
Kangana Ranaut tweet

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों ट्विटर पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं। हर मुद्दे पर वह अपनी बात रख रही हैं। देश में चल रहे किसान आंदोलन पर सिंगर दिलजीत दोसांझ से उलझने के बाद अब कंगना ने हैदराबाद नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा कि भाजपा अपने सबसे कठिन आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है।

कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय कांग्रेस, आपकी सरकार जहां शासन कर रही है वहां मामला पूरा उलझा हुआ है। पूरे दिन कंगना-कंगना कर रहे हैं ऐसा करने से आपको कोई मदद नहीं मिलेगी, लेकिन आपने नोटिस किया क्या कि भाजपा अपने सबसे कठिन आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है और नए क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है।' उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती हुई दिख रही थी। शुरुआत में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा था। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके बाद कंगना ने यह ट्वीट किया था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। शुरूआत में पिछड़ने के बाद टीआरएस ने तेजी बढ़त बना ली है।

वहीं, बात करें कंगना रनौत की तो वह इन दिनों अपने ट्वीट्स को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक ट्वीट में पंजाब की महिंदर कौर को शाहीन बाग वाली दादी बताया था। साथ ही कहा था कि वह 100 रुपए में उपलब्ध हो जाती हैं। उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया। कंगना ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तक मामला काफी आगे बढ़ गया था। पंजाब इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने कंगना को जमकर लताड़ा है। सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक के बाद एक ट्वीट कर उनकी बोलती बंद कर दी। उसके बाद बॉलीवुड स्टार्स ने दिलजीत का समर्थन किया।

Published on:
04 Dec 2020 02:28 pm
Also Read
View All