
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ( Kangan Ranaut ) हमेशा सोशल कॉज ( Social Cause) में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। अनेक प्रोग्राम में उन्हें फ्रंट पर देखा जा चुका है। वह हमेशा लोगों के सामने अपने राय रखकर जागरूक करने की कोशिश करती रहती हैं।
हाल ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बॉलीवुड स्टार्स ने एक कैंपेन चलाया है। जिसका मुख्य उद्देश्य है महात्मा गांधी की विचार धारा को याद दिलाना। इस कैंपेन का शुभारंभ पीएम नरेन्द्र मोदी 9 PM Narendra Modi ) ने किया था और कंगना रनौत भी अन्य स्टार्स के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनीं। लेकिन इसी बीच कंगना रनौत लोगों में चेंज लाने के लिए शनिवार को दिल्ली में एक इवेंट में भाग लेने पहुंची।
बात करें कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की तो पिछली बार कंगना को 'मणिकर्णिका' में देखा गया था और अब वह जल्द ही 'थलाइवी' में दिखाई देंगी जो जे जयललिता की बायोपिक होगी। इसके अलावा कंगना, अश्विनी अय्यर की फिल्म 'पंगा' और 'धाकड़' में नजर आएंगी। इन दिनों जे जयललिता की बायोपिक के लिए भरतनाट्यम सीख रही हैं। खबर है इस बायोपिक में एक गाना होगा जो बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। इस कंगना को भरतनाट्यम करती नजर आएंगी। इसका निर्देशन एएल विजय करेंगे।