21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

FIFA World Cup हारा अर्जेंटीना तो भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लियोनेल मेसी के लिए किया बड़ा पोस्ट

Amitabh Bachchan emotional Post: फीफा विश्व कप 2026 के एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। जैसे ही मेसी के आंसू छलके फैंस भी इमोशनल हो गए। इस लिस्ट में नाम अमिताभ बच्चन का भी था। अब उन्होंने अर्जेंटीना की हार के बाद एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और मेसी के लिए अपना दर्द बयां किया है।
2 min read
Google source verification
Amitabh Bachchan emotional after Argentina loss the FIFA World Cup 2026 and heartfelt note for Lionel Messi

अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट (Photo Source- Instagram)

Amitabh Bachchan blog FIFA World Cup 2026 final: पूरी दुनिया पिछले कई हफ्तों से जिस सबसे बड़े खेल के रोमांच में डूबी हुई थी, उसका रविवार को एक ऐतिहासिक अंत हो गया। साल 2026 के फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2026) का महा-मुकाबला आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच गया। फुटबॉल के फाइनल मैच को लेकर हर खेल प्रेमी की तरह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी बेहद उत्साहित थे।

फुटबॉल के एक बड़े और उत्साही प्रशंसक होने के नाते बिग बी ने अपना पूरा रविवार इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने में बिताया। जब अर्जेंटीना की हार हुई तो हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने लियोनेल मेसी को संवेदनाए दी, ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट शेयर कर बड़ी बात कही है।

अमिताभ बच्चन ने फीफा वर्ल्ड कप के बाद किया पोस्ट

इस कड़े मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। मैच के एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में स्पेन के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेरान टोरेस (Ferran Torres) ने एक जादुई गोल दागकर अपनी टीम को विश्व चैंपियन बना दिया और 1-0 से चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अर्जेंटीना के इस खिताबी शिकस्त के बाद मैदान पर लियोनेल मेसी के आंसू छलक पड़े, जिसने अमिताभ बच्चन को भी भावुक कर दिया। अपने ब्लॉग में मेसी की निराशा और दुख के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए बिग बी ने पोस्ट किया।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, "खेल... खत्म... स्पेन चैंपियंस बना और मेसी हार गए... आंखों में भावना के आंसू हैं... मन उदास है... लेकिन हर चैंपियन के लिए एक दिन आता है। जैसे ही आप जिंदगी के अगले कोने को मोड़ते हैं, आप पाते हैं कि दुनिया में आपसे बेहतर अन्य लोग भी मौजूद हैं। लियोनेल मेसी, अपने रास्ते में आए इस अपार प्यार को स्वीकार करें... और अब तक आपने जो ऐतिहासिक महिमा हासिल की है, उसी में सुकून तलाशें।"

जलसा के बाहर फैंस से मिले थे अमिताभ बच्चन

रविवार का दिन अमिताभ बच्चन के लिए काफी व्यस्त और भावनाओं से भरा रहा। उन्होंने सोमवार को अपने ब्लॉग पर खेल की महानता के उतार-चढ़ाव को शेयर किया। इससे पहले, रविवार की सुबह उन्होंने अपने मुंबई स्थित निवास 'जलसा' के बाहर एकत्रित हजारों प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मुलाकात के बाद वह सीधे फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने बैठ गए। लेकिन आखिर में हुआ वही जो लिखा था फीफा वर्ल्ड कप 2026 अर्जेंटीना हार गई और स्पेन ने जीत दर्ज की।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग