बॉलीवुड

जेल में जाने को तैयार हैं Kangana Ranaut, कहा- ये मेरी जिंदगी को मायने देगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में उनको भेजे गए नोटिस को लेकर ट्वीट किया है। वहीं कंगना ने पहले ही गिरफ्तारी का अंदेशा दे दिया है।
2 min read
Oct 23, 2020
Complaints again Kangana Ranautबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में उनको भेजे गए नोटिस को लेकर ट्वीट किया है। वहीं कंगना ने पहले ही गिरफ्तारी का अंदेशा दे दिया है।
Complaints again Kangana Ranaut

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है हालांकि इसी कारण कई बार वो मुश्किलों में भी फंस जाती हैं। पिछले कुछ दिनों में कंगना के खिलाफ एक के बाद एक शिकायत दर्ज करवाई जा रही हैं। अब कंगना के खिलाफ मुंबई के ही एक वकील ने क्रिमिनल शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कंगना के एक ट्वीट को लेकर ऐसा कदम उठाया है। उसका आरोप है कि कंगना ने मुंबई शहर को लेकर नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध किया गया था। इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने समन भी जारी कर दिया है। इस केस की सुनवाई 10 नवंबर को होगी। जिसपर अब कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी है।

जेल जाने को तैयार हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर (Kangana Ranaut tweet) पर कई सारे ट्वीट करते हुए कई सवाल भी उठाए हैं और जेल जाने की बात भी की है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं सावरकर, नेता बोस और झांसी की रानी जैसे लोगों की पूजा करती हूं। आज सरकार मुझे जेल में डालने की कोशिश कर रही है जो मुझे मेरी च्वॉइस को लेकर और कॉन्फीडेंट बना रहा है। जेल जाने का जल्दी इंतजार कर रही हूं। ये मेरी जिंदगी को अर्थ देगा जय हिंद’। कंगना के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने उन्हें आइरन लेडी बुलाया है।

इंटॉलरेन्स कहने वालों पर कसा तंज

कंगना ने इसके अलावा भी कई ट्वीट्स किए और लिखा- जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था, मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था, मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है। इंटॉलरेन्स गैंग से जाकर कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं, उन्होंने ने इस इंटॉलरेंट देश में? कंगना ने अपने इस ट्वीट के जरिए आमिर खान पर निशाना साधा है।

बता दें कि कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अगले हफ्ते पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इससे पहले एक और शिकायत दर्ज करवाई गई थी। कंगना पर आरोप लगाया गया था इसके जरिए कि वो देश में नफरत फैलाने का काम कर रही हैं।

Published on:
23 Oct 2020 11:28 pm
Also Read
View All
‘रिलेशनशिप में मेरे पिता सफल नहीं रहे’, आमिर खान की तीसरी शादी के बाद बेटे जुनैद का पुराना बयान वायरल, बोले- उनसे राय नहीं लेता

‘Dhamaal 4′ X Review:’धमाल 4’ देखकर बंट गए दर्शक! बोले-‘कॉमेडी का किंग लौट आया, तो किसी ने AI विजुअल्स पर उठाए सवाल’

तलाक और Bisexual के खुलासे के बाद अब बच्चे पर आकांक्षा चमोला का तीसरा राज, Lock Upp में फिर मचेगी तबाही!

मेनोपॉज पर 54 की पूजा भट्ट ने बयां किया दर्द, बोलीं- कैंसर होने का लगा था डर, किया चौंकाने वाला खुलासा

‘कीड़े के काटने’ वाली चर्चा पर फौजी टीम की सफाई, राजेश शर्मा की सेहत पर तोड़ी चुप्पी; अटकलों का अंत क्या है असली कहानी?