
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का ट्रीटमेंट स्पेशल तरीके से चल रहा है। जहां उन्हें अस्पताल में विशेष सुविधाएं दी जा रही है। वहीं उनकी देखरेख में आधा दर्जन से अधिक नर्स लगी हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है।
कनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्हें अपने बच्चे और परिजनों की याद आ रही है। उनका उपचार संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज लखनऊ में चल रहा है। जहां उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि जहां पहले कनिका अपने साथ मिसबिहेव होने की बात कह रही थी। वहीं अब स्पेशल ट्रीटमेंट मिलने से संतुष्ट नजर आ रही है। उन्हें अब अलग अलग डाइट भी दी जा रही है। कनिका कपूर आइसोलेशन वार्ड के स्पेशल रूम में भर्ती है जहां उनकी देखरेख के लिए करीब 6 नर्सों की ड्यूटी लगाई है। जो कनिका को हर सेवाएं प्रदान कर रही है।
बताया जा रहा है कि उनकी जांच में पांचवीं बार भी कोरोना पॉजीटिव आया है। वे 9 मार्च को लंदन से लौटी थी। इसके बाद जब उन्हें खांसी और बुखार आया तो जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें करीब 19 मार्च को उपचार के लिए एडमिट किया गया। उन्हें पांचवीं बार भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया।