
जरूरतमंदो के बीच मीका सिंह ने बांचा राशन
नई दिल्ली। इस वक्त कोविड-19 जैसी भयानक बीमारी से विश्व के कई देश जूझ रहे हैं। इस बीमारी से कैसे बचा जाए? हर कोई बस इसी की खोज में जुटा हुआ है। देश की सरकार हालातों को काबू करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। संक्रमण ना फैले इसलिए देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लेकिन लॉकडाउन के बीच एक राज्य से दूसरें राज्यों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए ये वक्त मुश्किलों से भरा है। ना ही उनेक पास रहने की कोई जगह है और ना ही उनके पास खाने की साम्रगी। इसी बीच बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ( Mika Singh ) उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
View this post on InstagramA post shared by Mika Singh (@mikasingh) on
लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के लिए राशन बांटते हुए मीका सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियों में मीका मजदूरों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक ट्रक में राशन के समान को भरकर लोगों के बीच बंटवाया है। राशन में मीका ने सब्जियां भी दी हैं। बता दें मीका सिंह ने इस नेक काम का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहें है।
View this post on InstagramA post shared by Mika Singh (@mikasingh) on
बता दें मीका एनजीओ के माध्यम से लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का भी काम करते हैं। वे लड़कियों को सिलाई,कढ़ाई और बुनाई जैसे कई कोर्स करवाते हैं ताकि लड़कियां किसी पर निर्भर ना रहे और अपने पैरों पर खड़े होकर अपने हुनुर से खुद रूपये कमाए। बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ( Salman Khan ) ने भी ऐलान किया है कि वे 25000 दिहाड़ी मजदूरों की देख-रेख करेंगे।
Published on:
01 Apr 2020 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
