बॉलीवुड

कोरोनावारस से ग्रस्त सिंगर कनिका कपूर ने तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात, तुरंत जांच कराने की दी सलाह

कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से ग्रस्त कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो तस्वीर के कैप्शन में लोगों को तुरंत जांच कराने की दी सलाह
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2020, 5:25 PM IST
कोरोनावायरस से ग्रस्त हुईं कनिका कपूर
कोरोनावायरस से ग्रस्त हुईं कनिका कपूर

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) कोरोनावायरस ( coronavirus ) से ग्रस्त हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 घंटे पहले एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में पृथ्वी के आधे हिस्से पर मास्क लगा हुआ है। इस तस्वीर को देख हर कोई समझ सकता है कि कनिका कपूर का इशारा किस ओर है। कनिका ने तस्वीर को शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा है।

फोटो के कैप्शन में कनिका ने लिखा, बीते चार दिनों से मुझे फ्लू है। इसे देखते हुए मैंने कोरोना की जांच कराई। टेस्ट में covid-19 पॉजिटिव पाया गया। कोरोना वायरस होने से मुझे और मेरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है। डॉक्टर की तरफ से मिलने वाली हर सलाह का हम पालन कर रहे हैं। साथ ही जिन-जिन लोगों से मैं अब तक मिली हूं। उनकी मैंपिक कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें नॉर्मल प्रक्रिया के दौरान 10 दिन पहले स्कैन किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस 4 दिन पहले ही हुआ है । कनिका ने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर आपको भी आपकी बॉडी में ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं जो कोरोनावायरस के हैं। तो अकेले रहें और तुंरत जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस महामारी को सामान्य सी बीमारी समझ लिया था। लेकिन हमें समझदार नागरिक बनना है। डॉक्टर्स और सरकार द्वारा दिए गए सभी नियमों का पालन करें। जय हिन्द! ख्याल रखें, के.के।

View this post on Instagram

SUNDAY-FUNDAY 🌈❤️

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

बता दें कि कनिका कपूर कुछ समय पहले लखनऊ में थी। वहां से लौटने के बाद कनिका कई पार्टियों में अपने दोस्तों के साथ गई थी। लेकिन जरूरी बात ये है कि विदेश से लौटने की बात कनिका ने अधिकारियों से छुपाई। जिसकी वजह से उनके साथ संपर्क में आए लोगों को ट्रैक करना काफी मुश्किल हो रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन