बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) की सेहत में हुआ सुधार फोन पर अफसरों को दी जानकारी खांसी, बुखार, और सिर दर्द की शिकायत नहीं है
नई दिल्ली। कोरोनावारस ( coronavirus ) से ग्रस्त कनिका कपूर ( Kanika Kapoor ) की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार अब उन्हें बुखार, खांसी और सर्दी जैसे गंभीर लक्षण नहीं है। कनिका ने सुरक्षा के चलते फिर से तमाम अफसरों को निर्देश दिए हैं कि उनके नमूनों की ठीक प्रकार से जांच सटीक जांच करवाएं। कनिका ने संस्थान के निर्देशक समेत अन्य जिम्मेदार अफसरों से मोबाइल पर बात कर अपने ठीक होने की जानकारी दी है। उनके नमूने फिर से पीजीआई भेजे गए हैं।
कुछ समय पहले कनिका की पांचवी रिपोर्ट आई थी। जिसमें वो निगेटिव पाई गई थीं। जिसके चलते उनके खान-पान में कई तरह के बदलाव किए गए। विटामिन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की डोज को बढ़ा दिया गया था। अब शुक्रवार के दिन 36 संदिग्धों के नमूनों की जांच की गई थी। जिनमें से 15 नमूने सुल्तानपुर के और 13 औरैया के हैं। साथ ही पीजीआई में रहने वाले 7 लोगों का नूमने लिए गए हैं और 1 नमूना सरस्वती पुरम का है।
बात दें 14 मार्च को लंदन से लखनऊ पहुंची थी। एयरपोर्ट पर ही जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जानकारी के अनुसार उन्हें घर पर रहने के सख्त निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके उन्होंने सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कानून के तोड़ने और बीमारी को छुपाने की वजह से उन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने केस दर्ज कर लिया है।