बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने ऑनलाइन पॅापुलेरिटी में सलमान और आमिर खान को दी मात…जाने पूरी खबर

कपिल शर्मा ने ऑनलाइन पॅापुलेरिटी में सलमान और आमिर खान को दी मात...जाने पूरी खबर

2 min read
Oct 11, 2017
kapil sharma, salman khan and aamir khan

हाल में खबर सामने आई है की सुरक्षा संबंधी सॅाफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी मैकफी ने ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्चेबल फेसेज में कॅामेडी किंग कपिल शर्मा को पहले स्थान पर रखा है। इसका अर्थ ये है की कपिल शर्मा एक एसी हस्ती बन चुके हैं जो ऑनलाइन सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। इस लिस्ट में कपिल के बाद सलमान खान को दूसरा स्थान वहीं आमिर खान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

मैकफी की रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है की भारत में जितनी भी फर्जी साइट्स हैं वे आजकल अपने पेज पर आने के लिए कपिल शर्मा का नाम इस्तेमाल करती हैं। दरअसल भारतीय लोग ऑनलाइन सेलेब्रिटीज को सबसे ज्यादा सर्च करते हैं और इसी के चलते साइबर क्राइम कर रही ये वेबसाइट्स भारत के पॅापुलर फेसेज का इस्तेमाल कर अपनी फर्जी साइट्स चलाती हैं।

मैकफी ने चैतावनी देते हुए कहा है की एसी फर्जी साइट्स को खोलने से बचें। वरना ये आपके कंम्पयूटर में वायरस और आपकी निजी जानकारी का उपयोग कर कोई संगीन जुर्म कर सकती है। मैकफी की रिपोर्टस के अनुसार कपिल शर्मा के नाम से ये फर्जी वेबसाइट्स 9.58 वीसदी वहीं सलमान और आमिर के नाम से 9.03 और 8.89 फीसदी खोली जाती हैं।

बता दें इस सूची में कपिल, सलमान और आमिर खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा , शाहिद कपूर , सनी लियोन, कंगना रनौट जैसे कई मशहूर नाम शामिल हैं।

बता दें इनदिनों अामिर अपनी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। हालांकि, इस फिल्म में उनका केमियो नजर आने वाला हैं। इस फिल्म में आमिर खान एक म्यूजिक कम्पोजर की भूमिका निभा रहें हैं। साथ ही फिल्म में दंगल की एक्टर जायरा वसीम लीड किरदार निभा रही हैं।

देखा जाए तो इस फिल्म में आमिर का रोल नाम मात्र का है। फिर भी उन्होंने हाल में हुए एक इंटरव्यू के दौरान एक बहुत बड़ी बात कह डाली। आमिर खान का कहना है कि सीक्रेट सुपरस्टार दंगल से ज्यादा हिट होगी। जी हां आपने बिलकुल ठीक सुना। आमिर अपनी अगली फिल्म की तुलना दंगल जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म से कर रहे हैं। ऐसे में आमिर खान का बयान सीक्रेट सुपरस्टार के लिए सोचने पर मजबूर करता है।

हाल में हिन्दुतान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म को लेकर ये खास बातें कही। जब आमिर खान अपनी सोच को कुछ ख़ास टीम मेम्बरों के साथ शेयरकिया तो सभी हैरानी में पड़ गए। क्योकिं देखा जाए तो दंगल ही एसी फिल्म है जिसने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऐसे में कहा ये भी जा सकता है की उनका फिल्म के लिए इतना बड़ा बयान देना कहीं प्रमोशन करने का एक जरिया तो नहीं। क्योंकि जब से आमिर खान का यह बयान अखबारों में छपा है तब से ही सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म का ट्रेलर दबाकर देखा जा रहा है।

बता दें इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की शूटिंग भी रोक दी है। उनका मानना है की वे अब सीक्रेट सुपरस्टार को अपना पूरा समय देंगे। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती वे खुद इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इस खबर के बारे में खुद आमिर खान ने ट्विटर के जरिए बताया। बता दें सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

ये भी पढ़ें

JUDWAA 2 हिट होने के बाद सलमान के इस फिल्म सीक्वल के लिए भी वरुण धवन हुए फाइनल…
Published on:
11 Oct 2017 12:39 pm
Also Read
View All