एक्टर Satish kaul इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें पैसों और अच्छे इलाज की सख्त जरुरत है। इसी के चलते हाल में Kapil Sharma उनकी मदद के लिए आगे आए।
टीवी के मशहूर Comedian Kapil Sharma एक बार फिर 'The Kapil Sharma Show' से वापस लौट चुके हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी शो लोकप्रिय देखने को मिल रही है। इसी के साथ हाल में कपिल ने एक ऐसा काम किया जिसके बाद लोग उन्हें और पसंद करने लगेंगे, साथ ही फैंस को उनपर गर्व महसूस होगा।
दरअसल, पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले एक्टर satish kaul इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सतीश बहुत बीमार हैं। उन्हें पैसों और अच्छे इलाज की सख्त जरुरत है। इसी के चलते हाल में कपिल शर्मा उनकी मदद के लिए आगे आए।
कपिल शर्मा ने ट्विटर पर मांगा सतीश कौल का पता
सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा तक उनकी बीमारी की बात पहुंची तो उन्होंने सतीश का फोन नंबर और पता मांगा ताकि वह उनकी मदद कर सकें।
दरअसल, एक यूजर ने ट्विटर पर सतीश की हालत के बारे में बताते हुए कपिल शर्मा को टैग किया था। कपिल ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, 'क्या आप मुझे उनका नंबर और पता बता सकते हैं ? धन्यवाद।' सतीश की बिगड़ती हालत में कपिल का इस तरह मदद करना फैंस को बेहद पसंद आया।
सतीश कौल की फिल्में
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार सतीश कौल हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'आग ही आग', 'खूनी महल', 'राम लखन', 'आंटी नंबर 1', 'कर्मा' और 'प्यार तो होना ही था' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।