बॉलीवुड

PROMO: टीवी पर वापस लौटे कपिल शर्मा, किया- THE KAPIL SHARMA SHOW का ऐलान…देखा वीडियो ?

PROMO: टीवी पर वापस लौटे कपिल शर्मा, किया- THE KAPIL SHARMA SHOW का ऐलान...देखा वीडियो ?

2 min read
Nov 24, 2017
kapil sharma

फाइनली एक बार फिर भारत के कॅामेडी किंग लोगों को घर घर हंसाने के लिए लौट रहे हैं। जी हां वापस आ रहा है वो शो जिसने हर घर में ठहाकों से लोगों का दिल जीत लिया था। वापस आ गए हैं कपिल शर्मा!

बता दें खबर है की हाल में कपिल शर्मा ने फिल्म फिरंगी के लिए सोनी टीवी पर एक स्पैशल शो किया है। इस शो का नाम हैं- ओए फिरंगी। जैसा की हम सब जानते हैं कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी 1 दिसंबर को बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इसी के चलते उन्होंने इस स्पैशल शो को शूट किया। हाल में इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। वीडियो में कपिल शर्मा खुद बता रहे हैं कि वे टीवी पर कब लौटेंगे।

इस स्पेशल एपिसोड के प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और राजीव ठाकुर नजर आ रहे हैं। कपिल अपनी फिरंगी टीम के साथ शो के मेहमान बने हैं। वीडियो में कीकू शारदा उनसे पूछते हैं- आम का सीजन तो लौट आएगा, लेकिन आपके शो का अगला सीजन कब लौटेगा? जवाब में कपिल कहते हैं- बहुत जल्दी।

पहले खबर थी की फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज की जाएगी। लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी की वजह से यह अब 1 दिसबंर को रिलीज हो रही है। बता दें कपिल शर्मा की टक्कर इस बार सनी लियोन की फिल्म तेरा इंतजार से होने वाली है।


इस फिल्म के स्पैशल शो के दौरान सोनी एंटरटेनमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड दानिश खान ने आईएएनएस को बताया की,- उनकी फिल्म फिरंगी 24 नवंबर को रिलीज हुई। हम कपिल के प्रशंसक हैं। यहां तक कि हम प्रचार के लिए अलग से शो भी कर रहे हैं। उन्होंने अच्छी फिल्म बनाई है और यह सफल होगी। इसके बाद कपिल सोनी पर जोरदार तरीके से वापसी करेंगे। चलिए उम्मीद करते हैं की कपिल शर्मा की फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कामयाबी हांसिल करे।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी! जल्द ही इस टीवी शो से वापसी करेंगे कपिल शर्मा
Published on:
24 Nov 2017 10:41 am
Also Read
View All