बॉलीवुड

रणबीर कपूर के 10वीं पास होने पर कपूर खानदान ने रखी थी पार्टी, एक्टर ने ऐश्वर्या राय से मार्क्स को लेकर बोला था झूठ..

रणबीर(Ranbir Kapoor )ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में काम किया था ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai Bachchan) ने रणबीर(Ranbir Kapoor ) से जुड़ी बात के किया खुलासा

2 min read
asran.jpg
Ae Dil Hai Mushkil Aishwarya -Ranbir Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor )और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)की जोड़ी उस दौर की ऐसी फैमस जोड़ी मे से एक थी जब ऐश्वर्या राय ने रणबीर के साथ बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। और इस जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था लेकिन इसके बाद इनकी केमेस्ट्री दोबारा देखने को नही मिली। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होनें रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor ) को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होनें बताया था कि रणबीर ने जब 10वीं की परीक्षा को पास की थी तो उनके परिवार ने इस खुशी में एक पार्टी ऑर्गनाइज की थी। पार्टी इसलिए क्योंकि कपूर खानदान में रणबीर पहले ऐसे पहले शख्स थे जो न सिर्फ पहली दफा में दसवीं पास कर गए बल्कि 54% पाकर पास हुए थे।

लेकिन इस मामले में सबसे बड़ा खोटाला तब देखने को मिला था जब रणबीर ने ऐश्वर्या को अपने मार्क्स के बारे में झूठ बोला कि वह 65 प्रतिशत मार्क्स लाए हैं।

टीवी में आने वाले कपिल शर्मा के शो में जब ऐश्वर्या गई थी तब उन्हें एक तस्वीर दिखाई गई, ऐश्वर्या ने जब इस तस्बवीर को देखा तो बताया कि- जब हम लोग फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग एक साथ कर रहे थे तब तक उन्हें नहीं पता था कि रणबीर ने 10वी क्लास में कितने मार्क्स पाए हैं। क्योकि उन्होनें हर नं. को 5 से कैलकुलेट करके बढ़ाकर 65 प्रतिशत शो किया था

ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि उनके पास होने पर उनकी दादी कृष्णा इतनी खुश हुई थीं। कि उन्होंने पार्टी ऑर्गनाइज तक करवा दी थी। वहीं रणबीर ने उन्हें बताया कि उनकी दादी और उनका परिवार बस इतने में ही खुश हैं।

बता दे कि अभी हाल ही में रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐश्वर्या ने भी ऋषि कपूर की मौत की खबर सुनकर शोक व्यक्त किया था और अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किए थे।

Published on:
08 May 2020 09:39 am
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं