बॉलीवुड

WHAT! क्या करण नहीं पसंद करते करीना के तैमूर को ? बातों ही बातों में बताया तैमूर को नहीं मिशा को…

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कोई ऐसा शख्स है जिसे तैमूर अली खान नहीं पसंद। जी हां, करण जौहर और करीना कपूर खान की फ्रेंडशिप के चर्चे तो जगजाहिर हैं पर...

2 min read
Jan 21, 2018
karan johar

इन दिनों अगर बॅालीवुड पर कोई राज कर रहा है तो वो हैं पटौदी खानदान के ये नन्हे चिराग। जी हां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की। जिन्होंने अपने जन्म से ही अपनी फैन फॅालोइंग बना ली है। आज भारत का सबसे चर्चित चहरा बन चुके हैं तैमूर। हर कोई उनसे जुड़ी एक एक बात जानने के लिए उत्सुक रहता हैं। फिर वो चाहे उनका रुटीन जानना हो या उनका चलना फिरना। उनके लोग इतने दीवाने है कि लगता है तैमूर को करीना और सैफ नहीं बल्कि पूरा भारत पाल रहा है। उसकी एक एक चीज पर पूरा भारत फिदा है।

लेकिन शायद बॅालीवुड इंडस्ट्री में कोई ऐसा शख्स है जिसे तैमूर अली खान नहीं पसंद। जी हां, करण जौहर और करीना कपूर खान की फ्रेंडशिप के चर्चे तो जगजाहिर हैं पर क्या आप जानते हैं करण को करीना के बेटे तैमूर नहीं पसंद।

हालांकि इस बारे में उन्होंने सीधे तौर पर कभी नहीं कहा लेकिन हाल में वोग के बीएफएफ शो के दौरान करण ने अपने एक मन की बात कह डाली। करण ने बताया कि इन दिनों वे बॅालीवुड के चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर की फैमिली के काफी क्लोज आ गए हैं।

इसके बाद तो मानों उन्होंने मीरा राजपूत और शाहिद की बेटी मिशा के तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने बताया कि,'मीरा इस वक्त सबसे खूबसूरत और यंग मां हैं जिन्हें मैं बखूबी जानता हूं। मैं बेताब हूं अपनी बेटी रूही को मिशा की बेस्ट फ्रेंड बनाने के लिए।'

अब उन्होंने पूरे शो के दौरान शाहिद कपूर और उनकी फैमिली की ही बात की, लेकिन करीना का तो जिक्र तक नहीं किया। इसके अलावा जल्द ही करण शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ अपनी अगली फिल्म धड़क पर काम कर रहे हैं। इन सभी बातों से साफ हो जाता है कि करण का रुख अब करीना से हटकर शाहिद की मीरा की तरफ हो गया है। आजकल वो करीना की फैमिली से कम और शाहिद की फैमिली के ज्यादा क्लोज हैं।

ये भी पढ़ें

विरोध के बाद अब संजय लीला भंसाली छिपाएंगे दीपिका की कमर
Updated on:
21 Jan 2018 04:38 pm
Published on:
21 Jan 2018 10:33 am
Also Read
View All