बॉलीवुड

‘तख्त’ के लिए देशभर में धूम रहे करण जौहर, राजस्थान के बाद पहुंचे यहां, सामने आई तस्वीरें

इससे पहले करण राजस्थान में फिल्म की रेकी करते नजर आए। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और भूमि
2 min read
Jan 11, 2020
Takht

बॉलीवुड के दिग्‍गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर इन दिनों ब्रज की धरती पर अपनी आगामी फिल्‍म 'तख्त' की लोकेशन तलाशने में जुटे हुए हैं। ब्रज प्रवास के तीसरे दिन शनिवार को करण ताज महल के दीदार के लिए पहुंच गए। यहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक रुक कर ताज का भ्रमण किया। पिछले कुछ दिनों से करण अपनी फिल्म की लोकेशन के लिए देश के कई राज्यों का दौर कर रहे है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी करण की तस्वीर शेयर की है जिसमें वे ताजमहल के सामने फैंस के साथ नजर आ रहे है।

इससे पहले करण राजस्थान में फिल्म की रेकी करते नजर आए। स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगे। यह फिल्म मुगल शासक औरंगजेब के दौर को दिखाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और इसके 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है।

कई हिट फिल्में दे चुके हैं करण जौहर
'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी शानदार फिल्‍में अपने धर्मा प्रॉडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनाने वाले करण जौहर इन दिनों आगरा में हैं। अपने प्रवास के पहले दिन गुरुवार को फतेहपुर सीकरी गए थे। यहां शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह पर सजदा करने के बाद उन्‍होंने अन्‍य स्‍मारकों का अवलोकन किया। इसके बाद शुक्रवार को कान्‍हा की नगरी का भ्रमण करने वे पहुंचे।

Published on:
11 Jan 2020 02:08 pm