बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर ने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो से की थी। करण जौहर ने फिल्मी दुनिया के इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें लोग खूब चिढ़ाया करते थे। आज करण जौहर अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Karan Johar Birthday: करण जौहर (Karan Johar) का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में हुआ था। करण जौहर आज यानी 25 मई को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जीवन काफी मुश्किलों भरा रहा है। करण जौहर की आवाज बचपन में बहुत पतली थी। वो अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हुआ करते थे जिसके कारण वो बहुत परेशान हो गए थे।
करण के पिता यश जौहर ने उनको खूब सपोर्ट किया। जब भी यश के दोस्त उनके घर आते थे तो वो करण को उनके सामने डांस करने को कहते थे। इस बात पर करण ‘डफली वाले’ गाने पर डांस कर जया प्रदा के डांस स्टेप्स किया करते थे और उनके पिता तालियां बजाया करते थे। उन्होंने अपने पिता की मदद से एक्टिंग शुरु की।
करण जौहर (Karan Johar) ने दूरदर्शन के शो ‘इंद्रधनुष’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में शाहरुख के दोस्त की भूमिका निभाई। मूवी की शूटिंग के समय ही शाहरुख ने करण को कहा कि उन्हें खुद फिल्में भी बनानी चाहिए।
डीडीएलजे की शूटिंग के बाद शाहरुख खान ने करण के पिता यश जौहर को कॉल किया और कहा कि वो चाहते हैं कि करण फिल्म डायरेक्ट करें। इसके बाद बाद से ही करण ने फिल्म लिखनी शुरू कर दी। उन्होंने फिल्म में शाहरुख खान और काजोल को ही साइन किया।
ये फिल्म थी साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है'। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिर इसके बाद उन्होंने 2001 में 'कभी खुशी कभी गम' का डायरेक्शन किया जो सुपरहिट हुई। इन दोनों ही फिल्मों के लिए करण को बेस्ट डायरेक्टर के साथ-साथ ढेरों अवॉर्ड मिले। इस तरह से करण जौहर डायरेक्टर बने।