बॉलीवुड

Karan Johar की मां हीरू जौहर क्यों हुई अस्पताल में एडमिट, दोस्त मनीष मल्होत्रा ने दिया हेल्थ अपडेट

Hiroo Johar Admitted To Hospital: मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की मां की अचानक तबियत खराब हो गई, वो अस्पताल में एडमिट हैं, यहां जानें उनकी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट।
2 min read
Dec 08, 2024
Karan Johar mother Hiroo Johar admitted to hospital Manish Malhotra Shares update

Hiroo Johar Admitted To Hospital: फेमस फिल्म निर्माता करण जौहर की मां हीरू यश जौहर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हीरू यश जौहर अस्पताल में भर्ती

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। विरल भयानी ने शनिवार को करण और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे हीरू से मिलने अस्पताल जाते दिख रहे हैं।

फैंस ने मांगी दुआएं

जैसे ही इंटरनेट पर ये वीडियो सामने आया, तो फैंस परेशान हो गए। फैंस करण जौहर की मां के जल्द स्वस्थ होने के दुआएं करने लगे। एक ने लिखा कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगी। दूसरे शख्स ने लिखा-उनके लिए ढेर सारी दुआएं। तीसरे यूजर ने लिखा-भगवान उनको जल्दी ठीक करें।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें बताया गया है कि करण जौहर के सबसे अच्छे दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​को अंबानी अस्पताल में हीरू जौहर से मिलने पहुंचे।

मनीष मल्होत्रा ने उनका हालचाल लिया। साथ एक करीबी सूत्र ने बताया कि अब हीरू जौहर ठीक हैं, चिंता की कोई बात नहीं। हालांकि, इस पर अभी तक उनके बेटे यानी करण जौहर ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है और ना ही उनका कोई रिएक्शन आया है।

हीरू जौहर की हो चुकी हैं दो सर्जरी

आपको बता दें कि, साल 2021 में करण जौहर की मां हीरू जौहर की दो सर्जरी हुई थीं। उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और दाहिने घुटने का रिप्लेसमेंट हुआ था। ये दोनों सर्जरी 8 महीने के अंदर हुई। इस बारे में खुद करण जौहर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जिक्र किया था। 

Updated on:
08 Dec 2024 10:31 am
Published on:
08 Dec 2024 10:16 am