बॉलीवुड

अपने सफेद बाल दिखाकर करण जौहर ने मांगा काम, एकता कपूर ने ऑफर किया ये रोल

फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं जानता हूं कि जब-जब मैंने एक्टिंग की, वो इस वायरस से भी खतरनाक थी लेकिन...
2 min read
May 06, 2020
karan johar
karan johar

कोरोना महामारी के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस वजह से सभी तरह की शूटिंग बंद हैं और कलाकार अपने घर में ही समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन से पहले सभी स्टार्स खुद के लुक का पूरा ध्यान रखते थे, लेकिन लॉकडाउन ने लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव किया है। अब वे सैलून नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में कुछ स्टार्स के सफेद बाल दिखना शुरू हो गए हैं। हाल ही कुछ कलाकारों ने अपने नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।

करण जौहर

फिल्ममेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की। इसमें सिर के बाल सफेद नजर आ रहे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के चलते काफी समय से वे बालों को कलर नहीं पाए। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं जानता हूं कि जब-जब मैंने एक्टिंग की, वो इस वायरस से भी खतरनाक थी लेकिन फिर भी दूसरे चांस की उम्मीद तो रख ही सकता हूं। तो उन सभी कास्टिंग डायरेक्टर, रिस्क लेने वाले फिल्ममेकर, दर्द झेल सकने वाले क्रिटिक्स और आसानी से खुश हो जाने वाली ऑडियंस, मैं एक अनाउंसमेंट कर रहा हूं! मैं अब पिता के रोल करने के लिए भी तैयार हूं! (48 की उम्र में एक खराब ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मैं वादा करता हूं रोल्स को लेकर बहुत चूजी नहीं रहूंगा।)’

अन्य स्टार्स ने किए कमेंट

करण के इस मजेदार कैप्शन पर इंडस्ट्री के कई अन्य स्टार्स ने कमेंट किए। अभिनेता अनिल कपूर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरे पेट पर लात क्यों मार रहे हो सर?’
वहीं प्रोड्यूसर—डायरेक्टर एकता कपूर ने तो उन्हें अपने शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ में मिस्टर बजाज का रोल भी ऑफर कर दिया। इस पर करण ने एकता को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरी मम्मी बहुत खुश होंगी।'
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने कहा कि करण अगर एक्टिंग करने आए तो उनके नखरे हीरोइनों से ज्यादा होंगे।

Published on:
06 May 2020 06:27 pm