बॉलीवुड

बैग टांगकर करण जौहर ने पोस्ट की फोटो, ट्रोलर्स ने कमेंट सेक्शन में कर दी बेज्जती

करण जौहर (Karan Johar) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रहे हैं। करण ने जो ड्रेस पहनी है वो ब्लैक एंड व्हाइट है और उस पर अंग्रेजी के अल्फाबेट दिख रहे हैं।

2 min read
karan johar

करण जौहर (Karan Johar) इंडस्ट्री के मोस्ट स्टाइलिश डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते वे इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। इंडस्ट्री में करण जौहर के स्टाइल के काफी लोग दिवाने हैं। वे जब भी नजर आते हैं तो एक नए अवतार में ही दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी करण जौहर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वे कुछ न कुछ पोस्ट करते हुए दिखाई देते हैं फिर चाहे वह उनका कोई लुक हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा कोई मूमेंट। आए दिन वे कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग पोस्ट करते हुए दिखाई देते हैं। अब इस कड़ी में करण जौहर ने एक लेटेस्ट फोटो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अजीबोगरीब ड्रेस में नजर आ रहे हैं। करण ने जो ड्रेस पहनी है वो ब्लैक एंड व्हाइट है और उस पर अंग्रेजी के अल्फाबेट दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अपने इस लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए उन्होंने इसमें ग्रीन कलर का एक बैग भी कैरी किया हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन कलर का एक बैग टांगा हुआ है और व्हाइट बॉर्डर वाला ब्लैक गॉगल भी पहना है। अब उनके इस लेटेस्ट लुक को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ऐसा पैंट तो मेरे पास भी है। एक और शख्स बोला- अरे भाई कॉलेज सारे बंद हो चुके हैं। एक अन्य शख्स ने कहा- स्कूल कब से जाने लगे हो।

इसके अलावा ही करण जौहर (Karan Johar) अपने एक ट्वीट के चलते भी ट्रोल हो गए हैं। दरअसल कोविड और ओमीक्रोन के चलते दिल्ली सरकार ने थिएटर बंद करने का फैसला किया। जिसके चलते हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) ने दिल्ली सरकार से मांग की थी थिएटर को बंद न किया जाए। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट कर दिल्ली सरकार से गुहार लगाई थी जिसके चलते वे बुरी तरह से ट्रोल हो गए थे।

करण जौहर (Karan Johar) ने ट्वीट करते हुए कहा- मैं दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि बंद थिएटर्स को खोला जाए। सिनेमाघर सोशल डिस्टेंसिंग और हाइजीन मेंटेन रखने की सुविधाओं से युक्त है, इसलिए उन्हें खोल दिया जाना चाहिए। करण जौहर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे और उन्होंने फिल्ममेकर को जमकर ट्रोल किया।

एक शख्स ने कहा- इसका अलग ही लेवल है। जनता को अपनी जिंदगी बचाने की चिंता और इसे फिल्मों की टेंशन है। एक और शख्स ने कहा- वाह क्या बात है, खुदके फायदे के लिए कुछ भी करोगे, लोगों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। ये अलग ही सस्ता नशा करता है। एक और यूजर ने लिखा- आग लगी है बस्ती में, ये मस्त है अपनी मस्ती में।

Published on:
10 Jan 2022 09:26 pm
Also Read
View All