OHH! करण ने दी कंगना को चैतावनी! कहा बंद करो ये सब वो लगातार तुम्हारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं...
जैसा की हम जानते हैं पिछले दिनों बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने नेशन्ल टीवी शो पर आकर अपने और ऋतिक के बीच हुए विवाद को हवा दे दी। साथ ही उन्होंने करण जौहर संग कई बड़े बॅालीवुड सेलेब्रेटीज की ओर निशाना साधा। इसी कारण 2016 का विवाद एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। कहा जा सकता है की फिल्म सिमरन के रिलीज से पहले ही कंगना एक बार फिर लाइमलाइट में आ चुकी हैं।
हाल में कंगना ने सिमरन को प्रमोट करने के लिए एआईबी के साथ एक वीडियो The bollywood diva song नाम से बनाया है। यह पॉपुलर सॉन्ग चीटियां कलाइयां का पैरोडी वर्जन है। इन दिनों ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इतने दिनों से चल रहे इस विवाद पर अब करण जौहर ने अपना बयान दिया हैं। उन्होंने इस एआईबी के वीडियो के बाद ट्विटर पर कंगना को कहा की,- डियर टैलेंट, मैं चाहता हूं कि तुम ओवरकॉन्फिडेंस और भ्रम से दूर रहो। वे लगातार तुम्हारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। आप ये देखती नहीं?
अब वो कौन हैं ये तो करण ही बता सकते हैं। बता दें हाल में हुए नेश्नल टीवी के इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक के अलावा प्रोड्यूसर करण जौहर को लेकर भी अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने बताया की वे भाई-भतीजावाद का झंडा लेकर चलते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की वे कभी भी करण जौहर की फिल्म में काम नहीं करना चाहतीं। उन्होंने करण की एक फिल्म में काम किया था, जो उनके कॅरियर की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
बता दें ऋतिक और कंगना के बीच ये विवाद तब शुरु हुआ जब कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को सिली एक्स कहकर पॅाइन्ट आउट किया।
अगर कंगना के करियर की बात की जाए तो 15 सितंबर को कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिमरन रिलीज होने वाली है। जिसमें कंगना एक गुजराती लड़की प्रफुल पटेल का किरदार निभा रही हैं। चलिए उम्मीद करते हैं की उनकी ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर बेशुमार कामयाबी हांसिल करे।