बॉलीवुड

जब Kareen kapoor ने Ajay Devgn के साथ किसिंग सीन करने से कर दिया था इंकार,टूट सकता था रिश्ता

फिल्मी पर्दे पर करीना कपूर(Kareen kapoor ) ने एक्टर के साथ कई बोल्ड सीन देकर सुर्खिया बटोरी है। लेकिन एक सीन के दौरान करीना ने अजय देवगन(Ajay Devgn) को किस करने से साफ कर दिया था इंकार।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2021, 10:30 AM IST
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेस करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। फिल्मी पर्दे पर एक्टर के साथ बोल्ड सीन देने में करीना हमेशा सबसे आगे रही हैं। उन्होंने बेझिझक कई फिल्मों में इंटीमेट सीन दिए भी है। लेकिन अजय देवगन(Ajay Devgn) के साथ एक सीन करने से करीना ने साफ इंकार कर दिया था।

वैसे तो करीना ने अजय देवगन के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिसमें मसलन गोलमाल 2, सिंघम 2, ओमकारा और सत्याग्रह, जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। लेकिन इसके बाद भी करीना ने एक फिल्म में अजय को किस करने से करीना ने साफ इंकार कर दिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने कई सालों बाद एक इंटरव्यू में किया था।

इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि किस्सा साल 2013 में आई प्रकाश झा(Prakash Jha) की फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग के दौरान का है। दरअसल साल 2013 में आई प्रकाश झा(Prakash Jha) की फिल्म सत्याग्रह में करीना और अजय देवगन लीड रोल में थे। जिस दौरान यह फिल्म बन रही थी उसी समय पहले ही करीना और सैफ अली खान शादी करने जा रहे थे। और करीना सत्याग्रह(Satyagrah) की शूटिंग के साथ-साथ ही अपनी शादी की तैयारियां भी कर रही थी। करीना नहीं चाहती थी कि शादी के दौरान उनसे ऐसी कोई गलती हो जाए, जिसका सीधा असर उनकी जिंदगी पर पड़े और वो किसी भी विवाद में घिरे।

गौरतलब है करीना ने इससे पहले कई फिल्मों में इंटीमेट सीन देकर सुर्खियां बटोर चुकी है। इतना ही नही फिल्म 'कमबख्त इश्क' में करीना ने अक्षय को 10 बार लिपलॉक करके तहलका मचा दिया था। फिल्म 'जब वी मेट में शाहिद' कपूर काे साथ किया गया किस काफी लंबे समय तक चर्चा में बना रहा।

Published on: