बॉलीवुड

छुट्टियां बिता कर वापस लौंटी Kareena Kapoor, एयरपोर्ट पर सैफ और तैमूर के साथ आईं नजर

हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां बिता कर वापस लौंटी करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) एयरपोर्ट पर पति सैफ अली ( Saif Ali Khan ) और बेटे तैमूर ( Taimur ) के साथ आईं नजर प्रेग्नेंट करीना जल्द देंगी खुशखबरी
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2020, 12:40 AM IST
छुट्टियां बिता कर वापस लौंटी Kareena Kapoor, एयरपोर्ट पर सैफ और तैमूर के साथ आईं नजर
छुट्टियां बिता कर वापस लौंटी Kareena Kapoor, एयरपोर्ट पर सैफ और तैमूर के साथ आईं नजर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री अपने पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) के साथ यहां रुकी हुई थी। सैफ एक फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हुए थे। हिमाचल से वापसी पर करीना परिवार सहित मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने वाइट ड्रेस पहनी थी। उनके साथ पति सैफ और बेटे तैमूर भी दिखाई दिए।

करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, 'बाय-बाय पालमपुर। बेहद शानदार अनुभव, हेलो मुंबई, मैं घर आ रही हूं।' करीना सैफ के साथ हिमाचल प्रदेश गई थीं। अभिनेता पहाड़ी शहर के विभिन्न स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे।

पहाड़ी शहर में 5 दिसंबर को फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए शूट किया गया। वहीं निर्माता 15 दिसंबर से मुंबई में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान के अलावा जैकलीन फर्नाडीज, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी हैं।

Published on: