बॉलीवुड

हाथों में वाइन का ग्लास लिए झूम-झूमकर डांस कर रही है करीना, देखें वीडियो

हाल में बॅालीवुड की बेबो करीना कपूर खान की वीडियो पर काफी वायरल हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 3:02 PM IST
kareena kapoor
kareena kapoor

सोनम कपूर की शादी इन दिनों काफी चर्चा में रही। रिसेप्शन पार्टी के दौरान पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री उन्हें बधाईयां देने पहुंची। कई सेलेब्स रिसेप्शन पार्टी के दौरान नाचते गाते नजर आए। हाल में बॅालीवुड की बेबो करीना कपूर खान की वीडियो पर काफी वायरल हो रही है। रिसेप्शन पार्टी के एक इन्साइड वीडियो में करीना कपूर अपने हाथ में ग्लास लिए जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।

#aboutlastnight❤️ @therealkarismakapoor @aliaabhatt 😂

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

करीना ही नहीं बल्की रणवीर सिंह , वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में जमकर डांस करते हुए नजर आए। रणवीर और वरुण ने सलमान के गाने 'जुम्मे की रात' पर डांस किया।

इन दिनों शादी की वीडियोज ही नहीं बल्कि फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं। इन्हीं तस्‍वीरों के बीच एक और तस्वीर काफी वायरल हो रही है। हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की।

बता दें सोनम की इस अंगूठी में बहुत बड़ा हीरा जड़ा हुआ है। वैसे गौर करने वाली बात है कि सोनम की शादी की सारी रस्में हुईं लेकिन सगाई की रस्म कब हुई इसके बारे में किसी को नहीं पता। खबरों के मुताबिक सोनम की इस सगाई की अंगूठी की कीमत 90 लाख बताई जा रही है। यह अंगूठी अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस की उन इंगेजमेंट रिंग्‍स में शामिल हो गई है जिनकी कीमत बहुत ज्‍यादा है।

आपको बता दें कि पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को 1 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी पर विराट ने एक खास तरह का डायमंड जड़वाया था, जिसे ऑस्ट्रिया के एक डिज़ाइनर ने बनाया था।

सोनम लिखी रॉयल लुक में:
जहां शादी में सोनम ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था वहीं रिसेप्शन पर्टी में सोनम ने मेहंदी कलर की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी। वहीं आनंद आहूजा ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए।

@kareenakapoor.arabiic u are the best as always ❤️❤️❤️

A post shared by Amann Nagpal (@amannbeyond) on

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कपूर संग जोड़ा आहूजा:
सोनम की शादी को अभी एक ही दिन हुआ है और उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम के साथ आहूजा भी जोड़ लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हुए लिखा सोनम कपूर आहूजा। हालांकि सोनम ने अपने फेसबुक पेज पर अब तक अपने नाम के साथ आहूजा नहीं जोड़ा है।

Published on: