बॉलीवुड

करीना जैसी स्लिम और हॉट बनना है तो अपनाएं उनका ये डायट प्लान, दिखेगा 5 दिन में ही असर

रुजुता ने करीना की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- 'करीना पुलाव खाकर ऐब्स बना रही हैं।
2 min read
• •
May 25, 2018
kareena kapoor
kareena kapoor

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार करीना कपूर ने आखिर लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर ली है। तैमूर के जन्म के बाद से करीना ने कुछ दिनों के लिए खुद को फिल्मों से दूर रखा। तैमूद के जन्म के बाद करीना ओरव वेट हो गई थीं। लेकिन अब वह पहले से ज्यादा फिट दिख रही हैं। बता दें कि करीना फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से एक बार फिर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म की म्यूजिक लॉन्च इवेंद पर पहुंची थीं। जहां उनके फिट बॉडी को देख कर सभी दंग रह गए।

डायटीशिन ने खोले करीना की फिट बॉडी का राज:
बता दें कि करीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट टॉप एंड स्कर्ट पर ओवर कोट पहना हुआ था जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। उनके ऐब्स भी साफ दिख रहे थे। उन्हें देख सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहे थे कि करीना आखिर ऐसा क्या खा रही हैं? क्या है उनकी फिटनेस का राज? क्या है उनका डाइट प्लान? ये राज उनकी डायटीशियन ने खोल दिया है। उन्होंने कहा, खाओ पुलाव, फिट हो जाओ...

इंस्टा पर शेयर की करीना की फोटो और लिखा...
बता दें कि करीना की डायटीशियन का नाम रुजुता दिवेकर है। रुजुता ने करीना की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- 'करीना पुलाव खाकर ऐब्स बना रही हैं। रुजुता यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा जो लड़कियां रात में चावल खाती हैं वो खुश रहती हैं। ये चौंकाने वाली बात इसलिए है क्योंकि जब भी किसी को वेट लूज करना होता है तो सबसे पहले उसे चावल छोड़ने की हिदायत दी जाती है लेकिन करीना के मामले में तो कुछ उल्टा ही हो रहा है।'

आलिया ने कहा-'राइस इज नाइज'
रुजुता के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी कमेंट कर लिखा- यस। बात यहीं नहीं रुकी उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने बड़ा मजेदार सवाल किया- उसने लिखा, 'मेरे घर में दादा-दादी नहीं हैं, मेरी मां बहुत ऑइली राइस बनाती हैं, प्लीज बताएं करीना कैसे चावल बनाती हैं।' बता दें कि कुछ समय पहले ही करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था - 'जब भी मुझे अगले दिन शूटिंग पर जाना होता है तो मैं रात को सिर्फ दाल-चावल या पुलाव-रायता खाती हूं।' उन्होंने ये भी कहा था, 'साथ ही मैं कई बार डिनर में खिचड़ी खाना भी पसंद करती हूं। लोग गलत सोचते हैं कि अगर वे चावल खाएंगे तो उनका वजन बढ़ जाएगा।'

Published on:
25 May 2018 11:12 am