बॉलीवुड

बच्चों की देखभाल करने लिए करीना कपूर ने रखे हैं 4 स्टाफ, देती हैं लाखों की सैलरी

फिल्में में काम करने के अलावा करीना बच्चों की देखभाल भी बाखूबी करती है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए 4 लोगों का स्टाफ रखा है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 6:49 PM IST
Kareena kapoor
Kareena kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियो में से एक मानी जानी वाली एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहकर फैमिली टूर पर निकले हुए हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा करीना बच्चों की देखभाल भी बाखूबी करती है। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए 4 लोगों का स्टाफ रखा है। जिसमें की दो स्टाफ जब भी वो बाहर जाती है। उनके साथ जाता है और पूरी तरह से बच्चों की देखभाल में लगा रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना इन स्टाफ को लाखों की सैलरी तक देती हैं।

दरअसल, करीना इसी साल दूसरे बच्चे जेह की मां बनी हैं इसके चलते उनकी जिम्मेदारियां भी काफी बढ़ गई है। करीना अपने वर्क शेड्यूल के साथ बच्चों कीदेखभाल भी सही तरीके से हो सके इसके लिए उन्होने पढ़ी लिखी नैनी को हायर किया है। जिसमें दोनों की देखभाल के लिए 4 लोगों का स्टाफ रखा है जो उनके बच्चों का ध्यान रखता है।

अब आप ये बात जानने के लिए भी उत्साहित हो रहे होंगे कि आखिर इन चार स्टाफ को कितनी सैलरी देती है करीना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना अपने बड़े बेटे तैमूर की नैनी को 1.50 लाख रुपए देती हैं और जब नैनी को ओवर टाइम करना पड़ता है तो उन्‍हें करीना 1.75 लाख रुपए सैलरी देती हैं। इतना ही नही इसके अलावा करीना ने नैनी के कार भी दे रखी है जो बच्चों के घुमाने के लिए ले जाती हैं।

इन चीजों का नैनी रखती हैं ध्यान

करीना के बच्चों का ख्याल रखने के लिए नैनी को काफी काम करना पड़ता है। बच्चों की देखभाल करने के साथ साथ, उन्हें नहलाना, उनकी हर छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखना नैनी की जिम्मेदारी होती हैं। इसके अलावा उन्हें पैरेंट्स के इंस्ट्रक्शन का भी खास ध्यान रखना पड़ता हैं। उन्हें अपने मन मुताबिक काम करने की आजादी नहीं होती है। साफ-सुधरे कपड़े पहनने के साथ साथ बालों को कवर रखे रहने का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। नैनी ज्यादातर व्हाइट एवं साफ-सुथरे ड्रेस में नजर आई हैं।

नैनी को जुहू की एक एजेंसी करती है हायर

बता दें कि करीना के बच्चों की देखभाल के लिए नैनी का इंतजाम जुहू की एक एजेंसी के द्वारा किया जाता है। ये एजेंसी सेलिब्रिटीज के बच्चों के देखभाल के लिए नैनी का इंतजाम करती हैं। सैफ-करीना के अलावा उनकी बहन सोहा अली खान ने भी अपनी बेटी के लिए यही से नैनी को हायर किया है।

Published on: