बॉलीवुड

करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण ने पीएम मोदी की ‘Mann Ki Baat’ पर यूं किया रिएक्ट

पीएम मोदी ने मन की बात में की नारी शक्ति की बात करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण ने दिया रिएक्शन फैंस कर रहे एक्ट्रेसेस की तारीफ

2 min read
Feb 01, 2021
Bollywood actresses on Mann Ki Baat

नई दिल्ली | रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से मन की बात की। ये साल 2021 की पहली मन की बात थी जिसपर सेलेब्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस बार मन की बात (Mann Ki Baat) में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर भी बात की और महिलाओं के बुलंद हौसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। भारतीय वायुसेना की दो वुमन ऑफिसर्स ने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण ने भी रिएक्शन दिया।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के बाद एक पोस्ट किया है। पीएम मोदी का संबोधन सुनने के बाद करीना ने पोस्ट में लिखा- बिना रुके लंबी उड़ान भरने से लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने तक, देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। आज देश की बेटी निडर, साहसी और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर हिस्सेदार है। इसके साथ करीना ने कैप्शन में #womensupportingwomen #MannKiBaat #PMOINDIA जैसे हैशटैग भी लगाए हैं। करीना के इस पोस्ट की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं करीना के अलावा दीपिका पादुकोण ने भी पीएम मोदी की मन की बात सुनने के बाद रिएक्ट किया। पीएमओ इंडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के कुछ अंश भी शेयर किए गए हैं। इसी के कुछ ग्राफिक्स को रिट्वीट करते हुए दीपिका ने लिखा- आप दुनिया में जो बदलाव देखना है वो पहले खुद में लाइए- महात्मा गांधी। ये शब्द उन अविश्वसनीय महिलाओं और दुनिया भर में हर एक महिला के लिए कठिन नहीं हो सकते हैं। दीपिका ने अपने इस ट्वीट के साथ #NariShakti #MannKiBaat जैसे हैशटैग लगाए हैं। बता दें कि दीपिका उस वक्त खूब सुर्खियों में आई थीं जब वो जेएनयू में सीएए का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने पहुंची थी। दीपिका को इसके लिए बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। इसी के बाद उनकी फिल्म छपाक रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों की भीड़ नहीं नसीब हुई थी।

Published on:
01 Feb 2021 02:41 pm
Also Read
View All